बिलासपुर में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, शव घर से दूर खेत में मिला

Bilaspur, CG

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदूर में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के खार (खेत) में एक बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश बरामद हुई। महिला की पहचान कुंवरिया बाई के रूप में हुई है, जो पिछले 15 वर्षों से अकेले रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से की गई है।

घर से 100 मीटर दूर मिला शव

स्थानीय ग्रामीणों ने महिला की लाश खेत में पड़ी देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव घर से करीब 100 मीटर दूर था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। जमीन पर खून के निशान, शरीर पर गहरे जख्म और वार के तरीके से स्पष्ट है कि हमला जानलेवा इरादे से किया गया।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद ली। हत्या के कारणों और आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहीं और जांच की निगरानी करती रहीं।

हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

हालांकि हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में पुलिस के पास अभी कोई ठोस सुराग नहीं है। गांव वालों ने पारिवारिक विवाद की आशंका जताई है। पुलिस ने कुंवरिया बाई की बहन और रिश्तेदारों से पूछताछ की है, साथ ही गायब परिजनों की तलाश भी शुरू कर दी है।

गांव में भय और सन्नाटा

इस निर्मम हत्या से गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। अकेली और वृद्ध महिला की इस प्रकार हत्या ने न सिर्फ सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि ग्रामीणों की नींद भी उड़ा दी है। पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, शव घर से दूर खेत में मिला

Bilaspur, CG

घर से 100 मीटर दूर मिला शव

स्थानीय ग्रामीणों ने महिला की लाश खेत में पड़ी देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव घर से करीब 100 मीटर दूर था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। जमीन पर खून के निशान, शरीर पर गहरे जख्म और वार के तरीके से स्पष्ट है कि हमला जानलेवा इरादे से किया गया।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद ली। हत्या के कारणों और आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहीं और जांच की निगरानी करती रहीं।

हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

हालांकि हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में पुलिस के पास अभी कोई ठोस सुराग नहीं है। गांव वालों ने पारिवारिक विवाद की आशंका जताई है। पुलिस ने कुंवरिया बाई की बहन और रिश्तेदारों से पूछताछ की है, साथ ही गायब परिजनों की तलाश भी शुरू कर दी है।

गांव में भय और सन्नाटा

इस निर्मम हत्या से गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। अकेली और वृद्ध महिला की इस प्रकार हत्या ने न सिर्फ सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि ग्रामीणों की नींद भी उड़ा दी है। पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bilaspur-the-dead-body-of-an-elderly-woman-was/article-24820

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.