सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कियोस्क संचालक की ठगी, रिटायर्ड शिक्षक के परिवार से 50 लाख की चोरी

Sarangarh-Bilaigarh, CG

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक कियोस्क संचालक ने रिटायर्ड शिक्षक आनंद राम वैष्णव और उनके परिवार से 50 लाख रुपये की ठगी की।

 आरोपी ने SI (स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन) सिस्टम एक्टिवेट कर 35 लाख रुपये रिटायर्ड शिक्षक के अकाउंट से अपने खाते में ट्रांसफर किए, जबकि बेटा और बहू को फर्जी FD दस्तावेज दिखाकर 15 लाख रुपये हड़प लिए। सोमवार को पुलिस ने आरोपी इमरान खान को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, आनंद राम वैष्णव परिवार के साथ पवनी नगर में रहते थे। बीमार होने के बाद वे घर पर ही थे और 2016 से चल-फिर नहीं पाते थे। उन्होंने 2024 में अंतिम सांस ली। परिवार को जब पैसों की जरूरत पड़ी तो बैंक स्टेटमेंट देखने पर उन्हें धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

इमरान खान का SBI कियोस्क सेंटर पवनी में था। बीमार शिक्षक के अकाउंट से पैसे निकालने में मदद करते हुए उसने SI सिस्टम एक्टिवेट कर दिया। इसके चलते पेंशन की रकम नियमित रूप से उसके और उसके पिता इब्राहिम खान के खातों में ट्रांसफर होने लगी।

जब परिवार ने पैसे की मांग की तो आरोपी ने आश्वासन दिया, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद 15 अप्रैल 2025 को FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के कंप्यूटर सिस्टम, बायोमेट्रिक सिस्टम, फर्जी सील, पासबुक और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

SI सिस्टम क्या है?
SI यानी स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन। यह बैंक को किसी निश्चित तारीख पर किसी खास लेनदेन के लिए निश्चित राशि डेबिट करने की अनुमति देता है। इससे शाखा जाकर लेनदेन करने की जरूरत नहीं रहती।

थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि इस मामले में और लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है और जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कियोस्क संचालक की ठगी, रिटायर्ड शिक्षक के परिवार से 50 लाख की चोरी

Sarangarh-Bilaigarh, CG

 आरोपी ने SI (स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन) सिस्टम एक्टिवेट कर 35 लाख रुपये रिटायर्ड शिक्षक के अकाउंट से अपने खाते में ट्रांसफर किए, जबकि बेटा और बहू को फर्जी FD दस्तावेज दिखाकर 15 लाख रुपये हड़प लिए। सोमवार को पुलिस ने आरोपी इमरान खान को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, आनंद राम वैष्णव परिवार के साथ पवनी नगर में रहते थे। बीमार होने के बाद वे घर पर ही थे और 2016 से चल-फिर नहीं पाते थे। उन्होंने 2024 में अंतिम सांस ली। परिवार को जब पैसों की जरूरत पड़ी तो बैंक स्टेटमेंट देखने पर उन्हें धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

इमरान खान का SBI कियोस्क सेंटर पवनी में था। बीमार शिक्षक के अकाउंट से पैसे निकालने में मदद करते हुए उसने SI सिस्टम एक्टिवेट कर दिया। इसके चलते पेंशन की रकम नियमित रूप से उसके और उसके पिता इब्राहिम खान के खातों में ट्रांसफर होने लगी।

जब परिवार ने पैसे की मांग की तो आरोपी ने आश्वासन दिया, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद 15 अप्रैल 2025 को FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के कंप्यूटर सिस्टम, बायोमेट्रिक सिस्टम, फर्जी सील, पासबुक और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

SI सिस्टम क्या है?
SI यानी स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन। यह बैंक को किसी निश्चित तारीख पर किसी खास लेनदेन के लिए निश्चित राशि डेबिट करने की अनुमति देता है। इससे शाखा जाकर लेनदेन करने की जरूरत नहीं रहती।

थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि इस मामले में और लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है और जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/kiosk-operators-cheating-in-sarangarh-bilayigarh-theft-of-50-lakhs-from/article-30991

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.