- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर से टकराई कार, मां-बेटे की मौत
बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर से टकराई कार, मां-बेटे की मौत
Betul, MP
बैतूल जिले के कन्नौज के पास सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा सामने आया। रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में चिरापाटला गांव की 38 वर्षीय लक्ष्मी आर्य और उनके 17 वर्षीय बेटे चेतन आर्य की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रमोद अपनी बेटी को इंदौर छोड़कर पत्नी और बेटे के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान कन्नौज के पास उनकी कार डंपर से टकरा गई। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक महिला और बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
प्रमोद का इलाज अस्पताल में जारी है। उनके बेटे चेतन आर्य ने चिचोली के महर्षि दयानंद इंग्लिश स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए