मस्तक पर चंद्रमा, रजत मुकुट और आभूषणों से हुआ बाबा का अलौकिक श्रृंगार, भक्त हुए भाव-विभोर

UJJAIN, MP

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से उनका विधि-विधानपूर्वक अभिषेक संपन्न हुआ।

भव्य श्रृंगार
आज के दिव्य श्रृंगार में भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड और चंद्र अर्पित किया गया। उनके शीश पर रजत मुकुट, गले में रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला सजाई गई। सुगंधित पुष्पों की माला और ड्रायफ्रूट से बने विशेष श्रृंगार ने बाबा के दरबार को और भी अनुपम बना दिया।

भोग और आरती
भगवान को फल व मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात भस्म आरती की दिव्य बेला में बाबा को भस्म चढ़ाई गई। इस दौरान शेषनाग का रजत मुकुट भी सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण अलौकिक आभा से जगमगा उठा।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
अलसुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।

UJ

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मस्तक पर चंद्रमा, रजत मुकुट और आभूषणों से हुआ बाबा का अलौकिक श्रृंगार, भक्त हुए भाव-विभोर

UJJAIN, MP

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से उनका विधि-विधानपूर्वक अभिषेक संपन्न हुआ।

भव्य श्रृंगार
आज के दिव्य श्रृंगार में भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड और चंद्र अर्पित किया गया। उनके शीश पर रजत मुकुट, गले में रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला सजाई गई। सुगंधित पुष्पों की माला और ड्रायफ्रूट से बने विशेष श्रृंगार ने बाबा के दरबार को और भी अनुपम बना दिया।

भोग और आरती
भगवान को फल व मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात भस्म आरती की दिव्य बेला में बाबा को भस्म चढ़ाई गई। इस दौरान शेषनाग का रजत मुकुट भी सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण अलौकिक आभा से जगमगा उठा।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
अलसुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।

UJ

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/babas-supernatural-makeup-of-the-moon-and-jewelery-on-the/article-31005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.