जबलपुर-रतलाम समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में हल्की बौछारें; 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को जबलपुर और रतलाम समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इंदौर-भोपाल में बारिश का दौर

मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी बरस गया, जबकि भोपाल में शाम को तेज बारिश हुई। रायसेन और नर्मदापुरम में आधा इंच पानी गिरा। इसके अलावा बैतूल, गुना, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला और सिवनी में भी बारिश दर्ज की गई।

अब तक औसत से ज्यादा बारिश

प्रदेश में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। अब तक औसतन 32 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 26.1 इंच होती है। यानी अभी तक 5.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। राज्य की सामान्य औसत बारिश 37 इंच है, जिसमें से 86 प्रतिशत बारिश पहले ही हो चुकी है।

किन हिस्सों में ज्यादा-कम बारिश

  • पूर्वी मध्यप्रदेश (जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल) में इस बार मानसून मजबूत रहा और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने।

  • ग्वालियर-चंबल संभाग में भी बारिश का आंकड़ा कोटे से ज्यादा रहा।

  • वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में सामान्य से आधी भी बारिश नहीं हुई है।

सबसे ज्यादा बारिश

मंडला और गुना में अब तक 47 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। निवाड़ी, टीकमगढ़ और अशोकनगर भी 45 इंच के आसपास पहुंच चुके हैं।

भोपाल का बारिश रिकॉर्ड

राजधानी भोपाल में अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश 2006 में 35 इंच हुई थी। इसी साल 24 घंटे में सर्वाधिक 12 इंच पानी भी दर्ज किया गया था। सामान्यत: अगस्त में भोपाल में 14 दिन तक बारिश होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर-रतलाम समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में हल्की बौछारें; 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को जबलपुर और रतलाम समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इंदौर-भोपाल में बारिश का दौर

मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी बरस गया, जबकि भोपाल में शाम को तेज बारिश हुई। रायसेन और नर्मदापुरम में आधा इंच पानी गिरा। इसके अलावा बैतूल, गुना, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला और सिवनी में भी बारिश दर्ज की गई।

अब तक औसत से ज्यादा बारिश

प्रदेश में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। अब तक औसतन 32 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 26.1 इंच होती है। यानी अभी तक 5.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। राज्य की सामान्य औसत बारिश 37 इंच है, जिसमें से 86 प्रतिशत बारिश पहले ही हो चुकी है।

किन हिस्सों में ज्यादा-कम बारिश

  • पूर्वी मध्यप्रदेश (जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल) में इस बार मानसून मजबूत रहा और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने।

  • ग्वालियर-चंबल संभाग में भी बारिश का आंकड़ा कोटे से ज्यादा रहा।

  • वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में सामान्य से आधी भी बारिश नहीं हुई है।

सबसे ज्यादा बारिश

मंडला और गुना में अब तक 47 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। निवाड़ी, टीकमगढ़ और अशोकनगर भी 45 इंच के आसपास पहुंच चुके हैं।

भोपाल का बारिश रिकॉर्ड

राजधानी भोपाल में अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश 2006 में 35 इंच हुई थी। इसी साल 24 घंटे में सर्वाधिक 12 इंच पानी भी दर्ज किया गया था। सामान्यत: अगस्त में भोपाल में 14 दिन तक बारिश होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alert-of-heavy-rains-in-23-districts-including-jabalpur-ratlam-light/article-31007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.