दमोह में युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला, परिजन हत्या का आरोप

Damoh, MP

दमोह जिले के सेमरा लोधी गांव में मंगलवार को 26 वर्षीय लखन अहिरवार का शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की मां ममता अहिरवार के अनुसार, लखन 3 अगस्त की दोपहर 2 बजे घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा।

 परिजनों ने राकेश लोधी और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि 18 अगस्त को लखन की एक पुराने मामले में कोर्ट में गवाही तय थी। करीब एक साल पहले लखन के पिता जमना अहिरवार की हत्या गांव के कुछ लोगों ने पत्थर पटककर कर दी थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और संजय चौराहे पर जाम लगा दिया। एसडीओपी प्रिया सिंधी और पथरिया आईटीआई के अमित मिश्रा के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान कुछ परिजनों और थाना के एएसआई इंद्राज सिंह के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

मृतक का शव कई दिन पुराना होने के कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस ने मोबाइल, घड़ी और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला, परिजन हत्या का आरोप

Damoh, MP

 परिजनों ने राकेश लोधी और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि 18 अगस्त को लखन की एक पुराने मामले में कोर्ट में गवाही तय थी। करीब एक साल पहले लखन के पिता जमना अहिरवार की हत्या गांव के कुछ लोगों ने पत्थर पटककर कर दी थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और संजय चौराहे पर जाम लगा दिया। एसडीओपी प्रिया सिंधी और पथरिया आईटीआई के अमित मिश्रा के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान कुछ परिजनों और थाना के एएसआई इंद्राज सिंह के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

मृतक का शव कई दिन पुराना होने के कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस ने मोबाइल, घड़ी और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/family-accused-of-murder-found-hanging-from-acacia-tree-in/article-30993

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.