कोरबा ट्रिपल मर्डर का खुलासा: तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन हत्याएं, 6 आरोपी गिरफ्तार

Korba, CG

पैसा दोगुना करने का लालच, मुंह में नींबू रखकर नायलॉन रस्सी से गला घोंटा; स्क्रैप कारोबारी अशरफ समेत तीन की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों को कई गुना करने के झांसे में फंसाकर एक तांत्रिक और उसके साथियों ने तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बुधवार शाम बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के फार्महाउस में हुई, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर अनुष्ठान के दौरान तीनों की जान ले ली गई।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर निवासी तांत्रिक आशीष दास अपने साथियों के साथ कोरबा पहुंचा था। उसने दावा किया कि तंत्र विद्या के जरिए 5 लाख रुपये को ढाई करोड़ रुपये में बदला जा सकता है। इसी लालच में पहले नीतीश राठौर, फिर स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन और अंत में सुरेश साहू को अनुष्ठान के लिए कमरे में बुलाया गया। तीनों को जमीन पर बैठाकर तंत्र क्रिया का नाटक किया गया।

हत्या का तरीका बेहद सुनियोजित और क्रूर था। कमरे की दीवार में बने एक छेद से नायलॉन की रस्सी बाहर खड़ी टीम तक पहुंचाई गई थी। अंदर से इशारा मिलते ही बाहर मौजूद आरोपी रस्सी खींचते और पीड़ित का गला घोंट दिया जाता। शोर न मच सके, इसके लिए पीड़ितों के मुंह में नींबू रखे गए थे। कुछ ही मिनटों में तीनों की मौत हो गई।

घटना का खुलासा तब हुआ जब अशरफ मेमन का बेटा, जो फार्महाउस के बाहर था, काफी देर तक पिता के बाहर न आने पर संदिग्ध हुआ। दरवाजा खुलवाने पर अंदर तीनों के शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस मामले में तांत्रिक आशीष दास के अलावा राजेंद्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू और भागवत प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र की सामग्री, मोबाइल फोन, बाइक, स्कूटी, इनोवा कार और करीब 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मृतक सुरेश साहू की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी संजय साहू उनके पति पर किसी अनुष्ठान के लिए दबाव बना रहा था। बुधवार रात घर से ले जाने के बाद तड़के तीन बजे अंतिम बार बात हुई, फिर फोन बंद हो गया।

अशरफ मेमन कोरबा में स्क्रैप कारोबार का बड़ा नाम था। जिले और आसपास के क्षेत्रों में उससे जुड़े करीब 40 छोटे-बड़े कारोबारी थे। हालांकि उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में कोई और तो शामिल नहीं था।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/korba-triple-murder-revealed-three-murders-in-the-name-of/article-39919

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.