कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: अनुकंपा नियुक्ति नीति में बदलाव, टाइगर फाउंडेशन गठन और मुफ्त सोलर योजना को मंजूरी

Raipur, CG

सबसे अहम फैसलों में अनुकम्पा नियुक्ति नियमों में संशोधन, छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसायटी का गठन और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्रों में अतिरिक्त राज्य सहायता जैसे निर्णय शामिल रहे।

अनुकम्पा नियुक्ति में बड़ा बदलाव

नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब सिर्फ पुलिस विभाग में ही नहीं, बल्कि राज्य के किसी भी अन्य विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए 2013 के एकजाई पुनरीक्षित निर्देश की धारा 13(3) में संशोधन किया गया है। इससे परिवारों को अधिक विकल्प और सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसायटी का गठन

राज्य में बाघों की गिरती संख्या को देखते हुए वन्यजीव संरक्षण और ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई संस्था "छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसायटी" बनाई जाएगी। यह संस्था स्व-वित्तपोषित होगी और वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत काम करेगी। यह बाघ संरक्षण, स्थानीय रोजगार, पर्यावरण शिक्षा और ईको-टूरिज्म को एक साथ जोड़ने की पहल होगी।

सोलर रूफटॉप को मिलेगा प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। 1 किलोवाट से लेकर 3 किलोवाट तक की सोलर यूनिट्स पर राज्य और केंद्र मिलकर ₹45,000 से लेकर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी देंगे। वर्ष 2025-26 में 60,000 और 2026-27 में 70,000 सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

रामकृष्ण मिशन संस्था का एकीकरण

नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के साथ इसकी सहयोगी संस्था "विश्वास" का विलय करने का निर्णय लिया गया है, जिससे सामाजिक सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

बेमेतरा में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय

बेमेतरा के साजा तहसील अंतर्गत बेलगांव में 100 एकड़ भूमि उद्यानिकी विभाग को निःशुल्क प्रदान कर उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया गया है।

‘JashPure’ ब्रांड को मिलेगा बड़ा बाजार

महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘JashPure’ ब्रांड को CSIDC या राज्य शासन को हस्तांतरित किया जाएगा। इससे आदिवासी महिलाओं को व्यापक बाज़ार और बेहतर विपणन मिलेगा।

जातिगत छात्रवृत्ति में संशोधन

तकनीकी कारणों से अनुसूचित जाति/जनजाति सूची से बाहर रह गई जातियों के विद्यार्थियों को राज्य मद से छात्रवृत्ति व छात्रावास सुविधा देने की मंजूरी दी गई है। इससे डोमरा, डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव, पबिया समाज के छात्र लाभान्वित होंगे।

स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (SMET) का गठन

राज्य में गौण खनिजों की खोज और संरचना विकास के लिए SMET का गठन किया जाएगा। इसमें खनिज रॉयल्टी का 2% हिस्सा इस फंड में जाएगा और आधुनिक तकनीकों से अन्वेषण, प्रशिक्षण और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: अनुकंपा नियुक्ति नीति में बदलाव, टाइगर फाउंडेशन गठन और मुफ्त सोलर योजना को मंजूरी

Raipur, CG

अनुकम्पा नियुक्ति में बड़ा बदलाव

नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब सिर्फ पुलिस विभाग में ही नहीं, बल्कि राज्य के किसी भी अन्य विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए 2013 के एकजाई पुनरीक्षित निर्देश की धारा 13(3) में संशोधन किया गया है। इससे परिवारों को अधिक विकल्प और सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसायटी का गठन

राज्य में बाघों की गिरती संख्या को देखते हुए वन्यजीव संरक्षण और ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई संस्था "छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसायटी" बनाई जाएगी। यह संस्था स्व-वित्तपोषित होगी और वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत काम करेगी। यह बाघ संरक्षण, स्थानीय रोजगार, पर्यावरण शिक्षा और ईको-टूरिज्म को एक साथ जोड़ने की पहल होगी।

सोलर रूफटॉप को मिलेगा प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। 1 किलोवाट से लेकर 3 किलोवाट तक की सोलर यूनिट्स पर राज्य और केंद्र मिलकर ₹45,000 से लेकर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी देंगे। वर्ष 2025-26 में 60,000 और 2026-27 में 70,000 सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

रामकृष्ण मिशन संस्था का एकीकरण

नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के साथ इसकी सहयोगी संस्था "विश्वास" का विलय करने का निर्णय लिया गया है, जिससे सामाजिक सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

बेमेतरा में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय

बेमेतरा के साजा तहसील अंतर्गत बेलगांव में 100 एकड़ भूमि उद्यानिकी विभाग को निःशुल्क प्रदान कर उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया गया है।

‘JashPure’ ब्रांड को मिलेगा बड़ा बाजार

महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘JashPure’ ब्रांड को CSIDC या राज्य शासन को हस्तांतरित किया जाएगा। इससे आदिवासी महिलाओं को व्यापक बाज़ार और बेहतर विपणन मिलेगा।

जातिगत छात्रवृत्ति में संशोधन

तकनीकी कारणों से अनुसूचित जाति/जनजाति सूची से बाहर रह गई जातियों के विद्यार्थियों को राज्य मद से छात्रवृत्ति व छात्रावास सुविधा देने की मंजूरी दी गई है। इससे डोमरा, डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव, पबिया समाज के छात्र लाभान्वित होंगे।

स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (SMET) का गठन

राज्य में गौण खनिजों की खोज और संरचना विकास के लिए SMET का गठन किया जाएगा। इसमें खनिज रॉयल्टी का 2% हिस्सा इस फंड में जाएगा और आधुनिक तकनीकों से अन्वेषण, प्रशिक्षण और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-decisions-of-cabinet-meeting-change-compassionate-appointment-policy-change/article-24712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.