बेमेतरा में अंबेडकर जयंती और सामाजिक समरसता दिवस पर गरिमामय आयोजन, संविधान पाठ और डिजिटल गांव की ओर बढ़ाया कदम

Bemetra, cg

जिला पंचायत सभागार में रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर साजा विधायक ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, विभिन्न जनपद पंचायत अध्यक्षगण व अन्य जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि और संविधान का सामूहिक पाठ

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विधायक ईश्वर साहू ने अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा,

“बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की नींव रखी, जो आज भी हमारी प्रेरणा है।”

इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जनसंवाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ते हुए प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सामाजिक सम्मान और डिजिटल सुविधा केंद्र की पहल

कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट नागरिकों को साल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक और विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLEs) के साथ "अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र" के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

इस पहल के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ही किफायती दरों में शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन सुविधाएं ग्रामीणों को प्राप्त होंगी।

जल संरक्षण को लेकर शपथ

कार्यक्रम के अंत में गिरते भू-जल स्तर को लेकर चिंता जताई गई और उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जल-संसाधन उपलब्ध कराना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बेमेतरा में अंबेडकर जयंती और सामाजिक समरसता दिवस पर गरिमामय आयोजन, संविधान पाठ और डिजिटल गांव की ओर बढ़ाया कदम

Bemetra, cg

इस मौके पर साजा विधायक ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, विभिन्न जनपद पंचायत अध्यक्षगण व अन्य जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि और संविधान का सामूहिक पाठ

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विधायक ईश्वर साहू ने अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा,

“बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की नींव रखी, जो आज भी हमारी प्रेरणा है।”

इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जनसंवाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ते हुए प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सामाजिक सम्मान और डिजिटल सुविधा केंद्र की पहल

कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट नागरिकों को साल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक और विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLEs) के साथ "अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र" के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

इस पहल के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ही किफायती दरों में शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन सुविधाएं ग्रामीणों को प्राप्त होंगी।

जल संरक्षण को लेकर शपथ

कार्यक्रम के अंत में गिरते भू-जल स्तर को लेकर चिंता जताई गई और उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जल-संसाधन उपलब्ध कराना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-ambedkar-jayanti-and-social-harmony-day-in-bemetara-a/article-17770

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.