कन्वेयर बेल्ट हादसे में नाबालिग मजदूर की मौत, प्लांट प्रबंधन ने दिया मुआवजे का भरोसा

Janjgir-Champa, CG

शांति जीडी पावर प्लांट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की जान चली गई। फरसवानी गांव निवासी भुवन बरेठ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र के महुदा गांव स्थित प्लांट में घटी।

घटना के बाद मृतक के परिजन और गांववाले बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर बालश्रम कराने और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए।

हंगामे के बाद प्लांट प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को 32 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस कार्रवाई जारी, जांच रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई
एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि परिजनों और प्लांट प्रबंधन के बीच आपसी सहमति बन गई है। पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर लिया है और औद्योगिक सुरक्षा निरीक्षक तथा श्रम विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा इंतजामों और बालश्रम की गंभीरता को उजागर किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कन्वेयर बेल्ट हादसे में नाबालिग मजदूर की मौत, प्लांट प्रबंधन ने दिया मुआवजे का भरोसा

Janjgir-Champa, CG

घटना के बाद मृतक के परिजन और गांववाले बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर बालश्रम कराने और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए।

हंगामे के बाद प्लांट प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को 32 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस कार्रवाई जारी, जांच रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई
एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि परिजनों और प्लांट प्रबंधन के बीच आपसी सहमति बन गई है। पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर लिया है और औद्योगिक सुरक्षा निरीक्षक तथा श्रम विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा इंतजामों और बालश्रम की गंभीरता को उजागर किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/plant-management-confident-of-compensation-by-plant-management-in-conveyor/article-28587

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.