- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ‘कयामत से कयामत तक’फिल्म देखकर प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, होटल में खाने से शराब तक में मिला जहर
‘कयामत से कयामत तक’फिल्म देखकर प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, होटल में खाने से शराब तक में मिला जहर
रीवा (म.प्र.)
रीवा कपल सुसाइड केस में फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद जांच तेज हुई। होटल में जहर, संदिग्ध दोस्त और लापरवाही के एंगल पर पुलिस की पड़ताल जारी।
रीवा के चोरहटा स्थित एक होटल में मिले प्रेमी युगल के शवों के साथ कमरे से जब्त तंदूरी रोटी, पनीर, शराब, बियर और पानी तक में जहर मिला है। शुरुआती जांच में इसे प्रेम संबंध और सामाजिक दबाव से जुड़ा आत्महत्या का मामला माना गया था, लेकिन अब पुलिस होटल बुकिंग से लेकर जहर की व्यवस्था तक हर कड़ी की पड़ताल कर रही है।
मृतकों की पहचान रवि साकेत (25) और काजल साकेत (21) के रूप में हुई है, जो रीवा जिले के बेला साकेत बस्ती के निवासी और पड़ोसी थे। दोनों 22 अप्रैल की दोपहर होटल पहुंचे थे और 23 अप्रैल की शाम कमरे का दरवाजा तोड़ने पर उनके शव मिले। मामले में रवि के दोस्त अतुल साकेत की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसने कथित तौर पर दोनों को होटल तक पहुंचाने और कमरा दिलाने में मदद की। पुलिस अब इसे केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिश और लापरवाही के कोण से भी देख रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल ने दोनों को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा दिया। रजिस्टर में केवल रवि के दोस्त अतुल की आईडी दर्ज की गई, जबकि वह खुद होटल में नहीं ठहरा। अतुल ने ही एडवांस भुगतान किया और कमरे की व्यवस्था कराई। इसके बाद 24 घंटे तक होटल प्रबंधन ने न तो कोई सत्यापन किया और न ही कमरे की निगरानी।
काजल मुंबई में नौकरी करती थी और घटना से दो दिन पहले ही रीवा लौटी थी। वह शॉपिंग का कहकर घर से निकली थी, जबकि रवि ने बारात में जाने की बात कही थी। दोनों परिवारों का कहना है कि उन्हें प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी।
परिजनों का आरोप है कि अतुल ने दोनों परिवारों को गुमराह किया। काजल के घरवालों से उसने अनभिज्ञता जताई, जबकि रवि के परिजनों को बताया कि वह शहर से बाहर चला गया है। परिवार का दावा है कि अगर सही जानकारी समय पर मिलती, तो दोनों को बचाया जा सकता था।
परिजनों के मुताबिक, कमरे से शराब और बियर की कई बोतलें, साथ ही जहर के डिब्बे मिले हैं। परिवार ने सवाल उठाया है कि इतनी मात्रा में शराब और जहर दोनों तक कैसे पहुंचे और क्या कमरे में तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी थी। इसी आधार पर होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या से पहले दोनों ने कौन-सा डिजिटल कंटेंट देखा। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने कथित तौर पर ट्रैजिक लव स्टोरी आधारित फिल्में देखी थीं, जिनमें ‘कयामत से कयामत तक’ भी शामिल है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि, किसी फिल्म या वीडियो को अकेला कारण नहीं माना जा सकता। व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दबाव जैसे कारक भी समान रूप से जरूरी होते हैं।
समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और सामाजिक दबाव की बात सामने आई है, लेकिन अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है। होटल स्टाफ, मोबाइल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध सहयोगियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए