रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली खूनी शक्ल

Raipur, CG

बाइक खरीदने और शराब के पैसों को लेकर विवाद के बाद हंसिया से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारिवारिक कलह ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। बाइक खरीदने और शराब के लिए पैसों की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने गुरुवार शाम हिंसक रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा राहुल साहू है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल ने हाल ही में एक सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी। बाइक खरीदने को लेकर पिता संतोष साहू नाराज थे। उनका आरोप था कि बेटे के पास इतने पैसे कहां से आए। इसी बात पर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई थी।

परिजनों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संतोष साहू अक्सर शराब पीने के लिए अपने बेटे से पैसे मांगता था। राहुल द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। गुरुवार को संतोष साहू ने गुस्से में आकर बेटे की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। जब राहुल काम से लौटकर घर पहुंचा और टूटी हुई बाइक देखी, तो विवाद और उग्र हो गया।

झगड़े के दौरान राहुल ने घर में रखे हंसिया को उठाया और गुस्से में आकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हंसिया के वार संतोष साहू के पीठ, सीने और पेट पर लगे। पेट पर किए गए गहरे वार से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

गंभीर रूप से घायल संतोष साहू को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नवापारा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पिता की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में प्रयुक्त हंसिया को भी जब्त कर लिया गया है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/family-dispute-turns-bloody-in-raipur-son-kills-father/article-39935

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.