रायपुर में बोले सचिन पायलट – कांग्रेस संगठन में बदलाव की जरूरत, सभी नेता अश्वमेध के घोड़े

Raipur, CG

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि संगठन में मंडल स्तर से ऊपर तक बदलाव की गुंजाइश है और इसे लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया है। हालांकि, उन्होंने माना कि इन बदलावों को लागू करना आसान नहीं है, फिर भी कांग्रेस उस दिशा में बढ़ रही है।

राहुल गांधी के बयान पर सफाई

राहुल गांधी के ‘लंगड़े घोड़े’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पायलट ने कहा – "यहां सभी नेता अश्वमेध के घोड़े हैं, जो हर चुनौती के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दों पर लड़ने को तैयार हैं।

भाजपा पर साधा निशाना

पायलट ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार मंत्रिमंडल विस्तार तक नहीं कर पा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तक तय नहीं हो पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है और जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की भूमिका सीमित कर दी गई है।

साय सरकार पर तीखा हमला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश में लूट, बलात्कार, डकैती और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही और 17 जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार ने बंद कर दी हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे पिछली कांग्रेस सरकार की थीं।

कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा

सचिन पायलट ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और पार्टी कार्यालय तक को सील कर दिया गया।

7 जुलाई को जनसभा

उन्होंने जानकारी दी कि 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 'किसान-जवान-संविधान' जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। इस जनसभा को लेकर पार्टी पूरे राज्य में तैयारियों में जुटी है।

मीटिंग में बघेल ने जताई नाराजगी

राजीव भवन में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स मीटिंग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सवाल किया कि वे सरकार के खिलाफ मुखर क्यों नहीं हैं।

राहुल गांधी के बयान की पृष्ठभूमि

कुछ दिन पहले भोपाल में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं की तुलना तीन प्रकार के घोड़ों से की थी – रेस के घोड़े, बारात के घोड़े और लंगड़े घोड़े। उन्होंने कहा था कि रेस के घोड़े दौड़ाए जाएंगे, बारात के घोड़े सजेंगे और लंगड़ों को रिटायर कर दिया जाएगा। इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में बोले सचिन पायलट – कांग्रेस संगठन में बदलाव की जरूरत, सभी नेता अश्वमेध के घोड़े

Raipur, CG

राहुल गांधी के बयान पर सफाई

राहुल गांधी के ‘लंगड़े घोड़े’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पायलट ने कहा – "यहां सभी नेता अश्वमेध के घोड़े हैं, जो हर चुनौती के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दों पर लड़ने को तैयार हैं।

भाजपा पर साधा निशाना

पायलट ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार मंत्रिमंडल विस्तार तक नहीं कर पा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तक तय नहीं हो पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है और जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की भूमिका सीमित कर दी गई है।

साय सरकार पर तीखा हमला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश में लूट, बलात्कार, डकैती और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही और 17 जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार ने बंद कर दी हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे पिछली कांग्रेस सरकार की थीं।

कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा

सचिन पायलट ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और पार्टी कार्यालय तक को सील कर दिया गया।

7 जुलाई को जनसभा

उन्होंने जानकारी दी कि 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 'किसान-जवान-संविधान' जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। इस जनसभा को लेकर पार्टी पूरे राज्य में तैयारियों में जुटी है।

मीटिंग में बघेल ने जताई नाराजगी

राजीव भवन में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स मीटिंग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सवाल किया कि वे सरकार के खिलाफ मुखर क्यों नहीं हैं।

राहुल गांधी के बयान की पृष्ठभूमि

कुछ दिन पहले भोपाल में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं की तुलना तीन प्रकार के घोड़ों से की थी – रेस के घोड़े, बारात के घोड़े और लंगड़े घोड़े। उन्होंने कहा था कि रेस के घोड़े दौड़ाए जाएंगे, बारात के घोड़े सजेंगे और लंगड़ों को रिटायर कर दिया जाएगा। इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sachin-pilot-said-in-raipur-all-leaders-of-ashwamedha/article-25391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.