गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल: मारपीट के बाद टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप, शव को बिना पोस्टमार्टम दफनाया

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच महीने की गर्भवती महिला की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतका के मायके वालों और पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि उसके पति कारी बशीर अहमद ने उसे न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) जबरन पिलाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिना पोस्टमार्टम शव दफनाने का आरोप

मामले में और भी सनसनी तब फैली जब पति ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही निजी एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया। इस पर मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

11-12 जुलाई की रात की घटना, बेटी ने दी सूचना

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके की है। मोहल्लेवालों ने बताया कि 11 जुलाई की रात कारी बशीर का अपनी पत्नी सलमा से किसी महिला को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बशीर और उसके भाइयों ने मिलकर सलमा को बुरी तरह पीटा, उसे गर्म आयरन से जलाया गया और पेट पर लात मारी गई। 12 जुलाई को उसे जबरन हार्पिक पिलाया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना 10 वर्षीय बेटी ने मोहल्ले वालों को दी।

फर्श पर पड़ा था हार्पिक, चादर पर खून के निशान

पड़ोसियों ने जब घर में प्रवेश किया तो फर्श पर फैला हार्पिक और खून से सनी चादर देखी। बाद में बशीर को कॉल कर दबाव बनाया गया, तब उसने पत्नी को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। रात 10:45 बजे महिला की मौत हो गई।

अस्पताल से मिलीभगत, फर्जी लामा बनवाने का आरोप

परिजनों और मोहल्लेवालों ने आरोप लगाया है कि बशीर ने अस्पताल प्रबंधन से मिलीभगत कर फर्जी लामा (मृत्यु प्रमाण पत्र) तैयार करवाया और शव को बिलासपुर से मिर्जापुर ले गया। 13 जुलाई को गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भाई की शिकायत पर खुला मामला, कब्र से शव निकलवाने की तैयारी

मृतका के भाई रागीब खान ने 12 दिन बाद बिलासपुर पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। उसने बताया कि सलमा की शादी 14 साल पहले हुई थी और वह लंबे समय से दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा झेल रही थी। अब मामला सामने आने के बाद मिर्जापुर प्रशासन को पत्र लिखकर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल: मारपीट के बाद टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप, शव को बिना पोस्टमार्टम दफनाया

Bilaspur, CG

मृतका के मायके वालों और पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि उसके पति कारी बशीर अहमद ने उसे न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) जबरन पिलाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिना पोस्टमार्टम शव दफनाने का आरोप

मामले में और भी सनसनी तब फैली जब पति ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही निजी एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया। इस पर मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

11-12 जुलाई की रात की घटना, बेटी ने दी सूचना

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके की है। मोहल्लेवालों ने बताया कि 11 जुलाई की रात कारी बशीर का अपनी पत्नी सलमा से किसी महिला को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बशीर और उसके भाइयों ने मिलकर सलमा को बुरी तरह पीटा, उसे गर्म आयरन से जलाया गया और पेट पर लात मारी गई। 12 जुलाई को उसे जबरन हार्पिक पिलाया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना 10 वर्षीय बेटी ने मोहल्ले वालों को दी।

फर्श पर पड़ा था हार्पिक, चादर पर खून के निशान

पड़ोसियों ने जब घर में प्रवेश किया तो फर्श पर फैला हार्पिक और खून से सनी चादर देखी। बाद में बशीर को कॉल कर दबाव बनाया गया, तब उसने पत्नी को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। रात 10:45 बजे महिला की मौत हो गई।

अस्पताल से मिलीभगत, फर्जी लामा बनवाने का आरोप

परिजनों और मोहल्लेवालों ने आरोप लगाया है कि बशीर ने अस्पताल प्रबंधन से मिलीभगत कर फर्जी लामा (मृत्यु प्रमाण पत्र) तैयार करवाया और शव को बिलासपुर से मिर्जापुर ले गया। 13 जुलाई को गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भाई की शिकायत पर खुला मामला, कब्र से शव निकलवाने की तैयारी

मृतका के भाई रागीब खान ने 12 दिन बाद बिलासपुर पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। उसने बताया कि सलमा की शादी 14 साल पहले हुई थी और वह लंबे समय से दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा झेल रही थी। अब मामला सामने आने के बाद मिर्जापुर प्रशासन को पत्र लिखकर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-body-was-charged-without-a-post-mortem-of-the/article-28585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.