धान रोपकर किया सड़क की बदहाली का विरोध: कांकेर के ग्रामीणों ने गड्ढों में भरा पानी बना डाली खेत

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। दुर्गूकोंदल से कोदापाखा तक जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने 23 जुलाई को सड़क के गड्ढों में भरे पानी में धान की रोपाई कर प्रशासन को आईना दिखाया।

 यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण बेहद घटिया स्तर पर किया गया, जिससे सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

निर्माण के बाद ही सड़क जर्जर, जिम्मेदार चुप
स्थानीय युवक दीपक कल्लो बताते हैं कि पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन थी, लेकिन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनने के बाद इसकी हालत और भी खराब हो गई।

न जनप्रतिनिधि सुन रहे, न प्रशासन
ग्रामीण रूपेश जैन ने बताया कि विधायक, सांसद से लेकर कलेक्टर तक सभी को सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिला जनसमस्या निवारण शिविर में मरम्मत का आश्वासन दिया गया था, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नवीन दुग्गा ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि बच्चों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला, इसलिए गांववालों ने इस बार चुप रहने की बजाय धान रोपाई कर प्रशासन को चेताया।

इस विरोध प्रदर्शन में सुभाष दुग्गा, कृष्णा कल्लो, सवित कल्लो, लव नेताम, अभिषेक कोमरा, नरेंद्र कोमरा, सागर कोमरा, दिनेश दुग्गा, अनेक नेताम, संदीप दुग्गा, भारत सलाम सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धान रोपकर किया सड़क की बदहाली का विरोध: कांकेर के ग्रामीणों ने गड्ढों में भरा पानी बना डाली खेत

Kanker, CG

 यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण बेहद घटिया स्तर पर किया गया, जिससे सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

निर्माण के बाद ही सड़क जर्जर, जिम्मेदार चुप
स्थानीय युवक दीपक कल्लो बताते हैं कि पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन थी, लेकिन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनने के बाद इसकी हालत और भी खराब हो गई।

न जनप्रतिनिधि सुन रहे, न प्रशासन
ग्रामीण रूपेश जैन ने बताया कि विधायक, सांसद से लेकर कलेक्टर तक सभी को सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिला जनसमस्या निवारण शिविर में मरम्मत का आश्वासन दिया गया था, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नवीन दुग्गा ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि बच्चों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला, इसलिए गांववालों ने इस बार चुप रहने की बजाय धान रोपाई कर प्रशासन को चेताया।

इस विरोध प्रदर्शन में सुभाष दुग्गा, कृष्णा कल्लो, सवित कल्लो, लव नेताम, अभिषेक कोमरा, नरेंद्र कोमरा, सागर कोमरा, दिनेश दुग्गा, अनेक नेताम, संदीप दुग्गा, भारत सलाम सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-villagers-of-kanker-protested-against-the-plight-of-the/article-28575

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.