सगाई से दो दिन पहले कारोबारी युवक हनीट्रैप में फंसा: युवती ने खेत में बुलाया, बनाया वीडियो, फिर 17 लाख की फिरौती मांगी

Janjgir-Champa, CG

बसंतपुर निवासी 26 वर्षीय कारोबारी किशन साहू को एक युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर हनीट्रैप में फंसा दिया। उसकी सगाई से महज 48 घंटे पहले यह षड्यंत्र रचा गया। फेसबुक के जरिए पहचान बनाकर युवती ने किशन को खेत में बुलाया, जहां पहले से उसके साथी युवक मौजूद थे।

जैसे ही किशन वहां पहुंचा, उसे पकड़ लिया गया और उसके ही मोबाइल नंबर से उसके पिता को कॉल कर 17 लाख रुपये की मांग की गई। फोन पर धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो बेटे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। किशन के पिता बुधराम साहू ने फोन मिलते ही पुलिस को सूचना दी। एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहरिया गांव के समीप खेतों में बने एक मकान पर छापेमारी की।

यहां से किशन को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और युवती सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार युवती की पहचान आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू (26) निवासी चांपा के रूप में हुई है। उसके साथ अभय कुमार सूर्यवंशी (22) निवासी भोजपुर को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, किशन और युवती की जान-पहचान महज तीन दिन पुरानी थी। पहले फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई, फिर नंबर एक्सचेंज कर व्हाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। इस दौरान युवती ने किशन को अपनी बातों में उलझा लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

आरोपियों के पास से एक बाइक और दो स्कूटी जब्त की गई हैं। पूछताछ में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को फंसाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सगाई से दो दिन पहले कारोबारी युवक हनीट्रैप में फंसा: युवती ने खेत में बुलाया, बनाया वीडियो, फिर 17 लाख की फिरौती मांगी

Janjgir-Champa, CG

जैसे ही किशन वहां पहुंचा, उसे पकड़ लिया गया और उसके ही मोबाइल नंबर से उसके पिता को कॉल कर 17 लाख रुपये की मांग की गई। फोन पर धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो बेटे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। किशन के पिता बुधराम साहू ने फोन मिलते ही पुलिस को सूचना दी। एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहरिया गांव के समीप खेतों में बने एक मकान पर छापेमारी की।

यहां से किशन को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और युवती सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार युवती की पहचान आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू (26) निवासी चांपा के रूप में हुई है। उसके साथ अभय कुमार सूर्यवंशी (22) निवासी भोजपुर को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, किशन और युवती की जान-पहचान महज तीन दिन पुरानी थी। पहले फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई, फिर नंबर एक्सचेंज कर व्हाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। इस दौरान युवती ने किशन को अपनी बातों में उलझा लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

आरोपियों के पास से एक बाइक और दो स्कूटी जब्त की गई हैं। पूछताछ में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को फंसाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-days-before-the-engagement-a-girl-trapped-in-a/article-24301

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.