उलेमा बोर्ड की अपील: मुस्लिम समाज जुमे की नमाज के बाद भारत की सुरक्षा के लिए करे दुआ

BHOPAL, MP

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने एक अहम अपील जारी की है।

बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से कहा है कि 9 मई को जुमे की नमाज़ के बाद भारत की कामयाबी और आतंकवाद के खिलाफ उसकी जीत के लिए विशेष सामूहिक दुआ की जाए।

बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली द्वारा गुरुवार को जारी पत्र में देश की सभी मस्जिदों के इमामों और प्रबंध समितियों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रहित में एकजुटता दिखाएं और आतंकी मानसिकता के खिलाफ मज़हबी मंच से साफ संदेश दें।

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद की अपील

बोर्ड का कहना है कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद हालात युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं। ऐसे में सभी देशवासियों को भारत की सुरक्षा, शांति और तरक्की के लिए दुआ करनी चाहिए।

क़ाज़ी अनस अली ने कहा कि यह वक्त राष्ट्र की एकता का है और भारत के हक़ में दुआ करना हर देशभक्त नागरिक की जिम्मेदारी है, चाहे उसका मज़हब कुछ भी हो।

वीडियो संदेश में दी अपील

एक वीडियो संदेश में क़ाज़ी अनस अली ने कहा,

"मैं देशभर की मस्जिदों के उलेमाओं और प्रबंध समितियों से अपील करता हूं कि इस शुक्रवार की नमाज के बाद सामूहिक रूप से भारत की सलामती, तरक्की और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की नाकामी के लिए दुआ की जाए। हम अपने बहादुर सैनिकों की हिफाज़त और हौसले के लिए भी दुआ करें।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार की तरफ से आतंकी घटनाओं के जवाब में की जा रही कार्रवाई पूरी तरह उचित है और पाकिस्तान को उसका माकूल जवाब मिलना चाहिए।

सांप्रदायिक एकता का प्रतीक बना यह संदेश

इस अपील को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल माना जा रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय ने एक सुर में देश के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। यह दिखाता है कि आतंक के खिलाफ जंग में भारत का हर नागरिक एकजुट है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

उलेमा बोर्ड की अपील: मुस्लिम समाज जुमे की नमाज के बाद भारत की सुरक्षा के लिए करे दुआ

BHOPAL, MP

बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से कहा है कि 9 मई को जुमे की नमाज़ के बाद भारत की कामयाबी और आतंकवाद के खिलाफ उसकी जीत के लिए विशेष सामूहिक दुआ की जाए।

बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली द्वारा गुरुवार को जारी पत्र में देश की सभी मस्जिदों के इमामों और प्रबंध समितियों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रहित में एकजुटता दिखाएं और आतंकी मानसिकता के खिलाफ मज़हबी मंच से साफ संदेश दें।

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद की अपील

बोर्ड का कहना है कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद हालात युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं। ऐसे में सभी देशवासियों को भारत की सुरक्षा, शांति और तरक्की के लिए दुआ करनी चाहिए।

क़ाज़ी अनस अली ने कहा कि यह वक्त राष्ट्र की एकता का है और भारत के हक़ में दुआ करना हर देशभक्त नागरिक की जिम्मेदारी है, चाहे उसका मज़हब कुछ भी हो।

वीडियो संदेश में दी अपील

एक वीडियो संदेश में क़ाज़ी अनस अली ने कहा,

"मैं देशभर की मस्जिदों के उलेमाओं और प्रबंध समितियों से अपील करता हूं कि इस शुक्रवार की नमाज के बाद सामूहिक रूप से भारत की सलामती, तरक्की और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की नाकामी के लिए दुआ की जाए। हम अपने बहादुर सैनिकों की हिफाज़त और हौसले के लिए भी दुआ करें।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार की तरफ से आतंकी घटनाओं के जवाब में की जा रही कार्रवाई पूरी तरह उचित है और पाकिस्तान को उसका माकूल जवाब मिलना चाहिए।

सांप्रदायिक एकता का प्रतीक बना यह संदेश

इस अपील को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल माना जा रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय ने एक सुर में देश के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। यह दिखाता है कि आतंक के खिलाफ जंग में भारत का हर नागरिक एकजुट है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ulema-board-appeal-to-muslim-society-after-praying-for-indias/article-20197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.