तमनार में बेकाबू भीड़: महिला पुलिसकर्मी के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

रायपुर (छ.ग.)

On

कोयला खदान विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी को भीड़ ने दौड़ाया और घसीटा, 14 गांवों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शन ने उस वक्त शर्मनाक रूप ले लिया, जब उग्र भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बर्बर व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राज्यभर में आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोयला खदान परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान हालात अचानक नियंत्रण से बाहर हो गए। इसी अफरा-तफरी में एक महिला आरक्षक भीड़ से अलग हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे निशाना बनाते हुए दौड़ाया। खेत में गिरने के बाद उसके साथ अभद्रता की गई और उसकी वर्दी फाड़ दी गई। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी रोते हुए लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है।

विरोध प्रदर्शन से हिंसा तक का सफर

यह पूरा विवाद जिंदल समूह की प्रस्तावित कोयला खदान से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 14 गांवों के ग्रामीण लंबे समय से इस परियोजना के खिलाफ धरना दे रहे थे। 27 दिसंबर 2025 की सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए, जिससे आवागमन ठप हो गया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन तनाव बना रहा।

दोपहर होते-होते आसपास के इलाकों से और लोग जुड़ते गए। भीड़ के बढ़ते ही अचानक हिंसा भड़क उठी। पुलिस बैरिकेड तोड़े गए, पत्थरबाजी शुरू हुई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी दौरान महिला थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ भी हाथापाई की गई।

आगजनी और तोड़फोड़

हिंसा यहीं नहीं रुकी। उग्र भीड़ ने पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कोल हैंडलिंग प्लांट की ओर बढ़े, जहां मशीनों, ट्रैक्टरों और अन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचाया गया। सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद भीड़ को पूरी तरह नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वीडियो वायरल, प्रशासन पर दबाव

महिला आरक्षक के साथ हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई पर रोक का फैसला

बढ़ते विवाद और हिंसा को देखते हुए जिंदल प्रबंधन ने संबंधित कोल ब्लॉक के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

--------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uncontrollable-crowd-in-tamnar-inhuman-act-with-female-policeman-stir/article-41818

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.