दुर्ग में युवक की अगवा कर पिटाई, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग (छ.ग.)

On

पैसे के विवाद में घर से उठाकर होटल में बंद किया, बेरहमी से मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पैसे की वसूली के नाम पर युवक के साथ बर्बरता का गंभीर मामला सामने आया है। जान-पहचान के लोगों द्वारा घर से उठाकर अगवा किए गए 19 वर्षीय युवक को होटल के कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। गंभीर चोटों के कारण युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान कसारीडीह निवासी ऋषि निर्मलकर (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 जनवरी 2026 की दोपहर की है। ऋषि को तीन युवक घर से बहाने से बुलाकर कार में बैठाकर ले गए। परिजनों को शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई, क्योंकि आरोपी उसके परिचित बताए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि ऋषि को सीधे दुर्ग के स्टेशन रोड क्षेत्र स्थित इंदिरा मार्केट के होटल 36 इन ले जाया गया। वहां एक कमरे में बंद कर उससे पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद किया गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उसे अंदरूनी चोटें आईं।

घटना के बाद आरोपी ऋषि को उसी हालत में होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गए। कुछ समय बाद ऋषि ने अपने दोस्तों को फोन कर मदद मांगी। दोस्त उसे होटल से घर लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, उसकी आंख और कान सूजे हुए थे और शरीर पर चोटों के निशान थे। पूछने पर उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

दो दिन बाद ऋषि की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात भर्ती किया गया। इलाज के कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि अंदरूनी चोटें अत्यधिक गंभीर थीं।

घटना के बाद सुपेला थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। 25 जनवरी 2026 को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, अस्पताल की डेथ समरी और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि ऋषि की मौत होटल में हुई मारपीट का प्रत्यक्ष परिणाम है। इसके बाद मामला हत्या में तब्दील किया गया।

पुलिस ने सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपी प्रशांत राव पिता लक्ष्मण राव के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी पहचान कर दबिश दी जा रही है।

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा इकलौता सहारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चार से पांच लोगों ने मिलकर उनके बेटे को पीटा। उन्होंने दुर्ग निवासी मेजर सागर का नाम भी सामने रखा है, जिस पर अगवा करने में भूमिका का आरोप है। परिजनों ने सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की बात कही जा रही है। यह मामला एक बार फिर निजी वसूली, हिंसा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

--------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/young-man-kidnapped-beaten-and-died-during-treatment-in-durg/article-44599

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.