बस्तर के स्कूली बच्चों के खुलेंगे जीरो बैलेंस बैंक खाते

जगदलपुर (छ.ग.)

On

कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ, छात्रवृत्ति की पूरी राशि बिना कटौती पहुंचेगी; राशन कार्ड में नाम होना अनिवार्य

बस्तर जिले में पढ़ने वाले कक्षा तीसरी से आठवीं तक के हजारों स्कूली बच्चों के लिए एक अहम राहत भरा फैसला लिया गया है। अब इन विद्यार्थियों के जीरो बैलेंस बैंक खाते खोले जाएंगे, ताकि उन्हें मिलने वाली सरकारी छात्रवृत्ति की पूरी राशि बिना किसी कटौती के सीधे उनके खातों में पहुंच सके। इस संबंध में कलेक्टर हरिस एस ने जिले के लीड बैंक प्रबंधक और डाक विभाग को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

यह पहल आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 से प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि न्यूनतम बैलेंस न रखने के कारण बच्चों के खातों से बैंक पेनाल्टी के रूप में पैसा न कटे और वे सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभ से वंचित न रहें।

अब तक अधिकांश बच्चों के बचत खातों में न्यूनतम राशि बनाए रखने की शर्त लागू थी। छात्रवृत्ति की सीमित राशि खाते में आने के बाद बैंक मिनिमम बैलेंस के नाम पर पेनाल्टी काट लेते थे। इससे कई बार छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती थी। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः जीरो बैलेंस खाते खोलने का निर्णय लिया है।

इन खातों में न तो न्यूनतम राशि रखने की बाध्यता होगी और न ही इन्हें किसी भी स्थिति में बंद किया जाएगा। इससे छात्रों की छात्रवृत्ति राशि पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

ग्रामीण और सुदूर अंचलों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी को ध्यान में रखते हुए इस बार डाक विभाग को भी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। मुख्य डाकघर अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्रामीण डाकघरों और शाखाओं के माध्यम से स्कूलों और गांवों में विशेष शिविर आयोजित करें।

इन शिविरों में बच्चों के आधार कार्ड से ई-केवाईसी कर मौके पर ही बैंक खाते खोले जाएंगे। इसके बाद डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि सीधे बच्चों के खातों में भेजी जाएगी।

छात्रवृत्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण शर्त जोड़ी है। अब छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज होना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने जिला खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि आधार और खाद्य विभाग के डेटा का मिलान कर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की ई-केवाईसी सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने राशन कार्ड की जल्द जांच करें। यदि बच्चे का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं है, तो उसे तुरंत जुड़वाएं और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा न करने पर छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है।

प्रशासन का मानना है कि यह कदम बस्तर के बच्चों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और शिक्षा में उनकी निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/zero-balance-bank-accounts-will-be-opened-for-school-children/article-41505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.