सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों को झटका

बिजनेस न्यूज

On

पांच दिन की तेजी के बाद चांदी फिसली ₹4,000, सोना भी ₹2,100 से ज्यादा टूटा

लगातार कई दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 2,119 रुपये टूटकर 1,34,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में करीब 4,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,31,467 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के असर से कीमती धातुओं में यह गिरावट देखने को मिली है। बीते पांच कारोबारी सत्रों से लगातार चढ़ रही चांदी में यह सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मानी जा रही है।

कैसे बदले दाम
सोमवार को सोना 1,36,481 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि मंगलवार को इसमें दो हजार रुपये से अधिक की गिरावट आई। चांदी की बात करें तो सोमवार को शुरुआती कारोबार में इसका भाव 2,43,000 रुपये प्रति किलो के पार चला गया था, लेकिन दिन के अंत तक यह कमजोर होकर बंद हुई। मंगलवार को गिरावट और गहरी हो गई।

इस साल रिकॉर्ड तेजी
हालिया गिरावट के बावजूद साल 2025 में सोना और चांदी दोनों ही निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे चुके हैं। वर्ष की शुरुआत से अब तक सोना करीब 76 प्रतिशत महंगा हो चुका है। 2024 के अंत में जहां 10 ग्राम सोना लगभग 76 हजार रुपये था, वहीं अब यह 1.34 लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
चांदी ने इससे भी ज्यादा रफ्तार दिखाई है। साल भर में इसके दाम करीब 169 प्रतिशत बढ़े हैं, जो इसे सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली धातुओं में शामिल करता है।

शहरों में अलग-अलग रेट क्यों
IBJA द्वारा जारी कीमतों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के खुदरा दाम अलग नजर आते हैं। इन्हीं दरों को आधार बनाकर रिजर्व बैंक और बैंकिंग संस्थान गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड लोन की कीमतें तय करते हैं।

तेजी के पीछे क्या कारण
विश्लेषकों के मुताबिक, कमजोर डॉलर, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद ने इस साल कीमतों को ऊंचाई तक पहुंचाया। वहीं चांदी में औद्योगिक मांग, खासकर सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर से मजबूत सपोर्ट मिला।

-------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/6953aa45edbb8/article-41539

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.