उत्तराखंड के राज्यपाल ने नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन के 2026 कैलेंडर का किया विमोचन

डिजिटल डेस्क

On

देशी गाय-बैलों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और पारंपरिक आजीविका को बढ़ावा देने का संदेश

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को जयपुर स्थित नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए वर्ष 2026 के विशेष कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। यह कैलेंडर देशी गायों और बैलों के संरक्षण, उनके प्रशिक्षण, उपयोगिता और ग्रामीण जीवन में उनकी भूमिका को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

WhatsApp Image 2025-12-30 at 3.21.11 PM

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि देशी गौवंश केवल सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मानव स्वास्थ्य और टिकाऊ ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को यह समझाने में सहायक होते हैं कि परंपरागत ज्ञान और आधुनिक जरूरतों के बीच संतुलन कैसे बनाया जा सकता है।

WhatsApp Image 2025-12-30 at 3.21.11 PM (3)विमोचन समारोह के दौरान राज्यपाल को मिलेट यानी श्रीअन्न आधारित पारंपरिक पेयों और खाद्य पदार्थों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि मिलेट्स मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ कम पानी में उगने वाली फसलें हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, भू-जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने मिलेट्स को भविष्य की खाद्य सुरक्षा से जोड़ते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर बैलोदय गुरुकुल पहल की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि यह पहल देशी बैलों के संरक्षण, प्रशिक्षण और कृषि व ग्रामीण कार्यों में उनकी उपयोगिता को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि उत्कर्षिणी बहुउद्देशीय सहकारी समिति, हरिद्वार ने गुरुकुल से प्रशिक्षित बैलों को खरीदा है और निकट भविष्य में हरिद्वार में बैल-चालित पारंपरिक घानी स्थापित की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और स्वावलंबी आजीविका को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

राज्यपाल को बैल बचाओ अभियान और महाकुंभ के दौरान किए गए प्रयासों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस दौरान बैल-चालित घानी और चक्की के माध्यम से पारंपरिक, पर्यावरण-अनुकूल और आत्मनिर्भर जीवनशैली का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया, जिसे राज्यपाल ने सराहा।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कैलेंडर निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों और फाउंडेशन की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देशी गाय और बैलों पर आधारित यह कैलेंडर न केवल जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति, परंपरा और सतत विकास के महत्व से भी जोड़ता है। उनके अनुसार, ऐसे प्रयास गौवंश संरक्षण, बैल आधारित आजीविका और ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगे।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/uttarakhand-governor-releases-2026-calendar-of-namami-gau-matram-foundation/article-41530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.