ग्वालियर से लापता 10 वर्षीय छात्र भोपाल में मिला

ग्वालियर (म.प्र.)

On

चार दिन में तीन बार हाथ आया, बीना स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर भागा; काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र आखिरकार भोपाल के बैरागढ़ इलाके में मिल गया। चार दिनों तक चली तलाश के बाद पुलिस टीम उसे सुरक्षित ग्वालियर ले आई। इस दौरान बच्चा तीन बार पुलिस और परिजनों के संपर्क में आया, लेकिन हर बार किसी न किसी तरह निकल गया।

पुलिस के अनुसार, कक्षा चार में पढ़ने वाला छात्र 12 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे घर से अचानक गायब हो गया था। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसी रात झांसी रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बच्चे की उम्र कम होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तलाश शुरू की।

बीना में मिला, फिर भाग निकला

जांच के दौरान पता चला कि लापता होने के कुछ समय बाद वह कुछ रिश्तेदारों के संपर्क में आया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही फिर से ओझल हो गया। दो दिन बाद बीना रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे अकेले घूमते देखा। पूछताछ में संदेह होने पर उसे निगरानी में लिया गया।

पुलिस टीम जब उसे ग्वालियर लाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया और वहां से निकलकर फरार हो गया। इसके बाद उसकी तलाश और तेज कर दी गई। विभिन्न जिलों में सूचना प्रसारित की गई और रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंडों पर नजर रखी गई।

भोपाल के बैरागढ़ में मिला सुराग

गुमशुदगी के चौथे दिन भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में बच्चे के होने की सूचना मिली। झांसी रोड थाना पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। आवश्यक पूछताछ और काउंसलिंग के बाद बालक को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में बच्चे ने घर छोड़ने की वजह स्पष्ट नहीं बताई। परिजन भी किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं दे पाए हैं। प्रारंभिक आकलन में यह सामने आया है कि बच्चा तेज दिमाग का है और मामूली बात पर घर से निकल जाता है।

पुलिस ने परिजनों को परामर्श दिया है कि बच्चे पर अनावश्यक दबाव न डालें और उसकी गतिविधियों पर ध्यान रखें। साथ ही स्कूल और परिवार के स्तर पर संवाद बढ़ाने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/10-year-old-student-missing-from-gwalior-found-in-bhopal/article-46368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.