रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार

कटनी, MP

जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सगोना में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेती में लगे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय दिव्यांशु मेहरा की दर्दनाक मौत हो गई। दिव्यांशु गांव के सुशील मेहरा का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

नट कसने कहा और ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने दिव्यांशु को रोटावेटर का नट कसने को कहा था। इसी दौरान उसने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे किशोर मशीन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

ढीमरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया।

चालक सहित ट्रैक्टर जब्त

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि हादसे में लापरवाही साबित होने पर ट्रैक्टर व चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

गांव में मातम, परिजन बेहाल

दिव्यांशु रामपुर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2025 By दैनिक जागरण

रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार

कटनी, MP

जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सगोना में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेती में लगे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय दिव्यांशु मेहरा की दर्दनाक मौत हो गई। दिव्यांशु गांव के सुशील मेहरा का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

नट कसने कहा और ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने दिव्यांशु को रोटावेटर का नट कसने को कहा था। इसी दौरान उसने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे किशोर मशीन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

ढीमरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया।

चालक सहित ट्रैक्टर जब्त

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि हादसे में लापरवाही साबित होने पर ट्रैक्टर व चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

गांव में मातम, परिजन बेहाल

दिव्यांशु रामपुर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/15-year-old-teenager-dies-after-being-hit-by-rotavator/article-38425

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.