घर में जोरदार धमाका, इलाके में दहशत: पेट्रोल-डीजल और गैस टैंकरों के पास लगी भीषण आग

Jabalpur, MP

शहपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक घर में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसा इसलिए और खतरनाक हो गया क्योंकि घटनास्थल से कुछ ही कदमों की दूरी पर पेट्रोल-डीजल और गैस से भरे टैंकर खड़े थे। समय रहते दमकल ने आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

इमर्शन रॉड से शुरू हुई आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा धमाका

जानकारी के अनुसार शहपुरा-भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मकान में पानी गर्म करने वाली रॉड से आग फैलनी शुरू हुई। आग कुछ ही देर में गैस सिलेंडर तक पहुंची और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए।

घर का सभी सामान जला, सामने खड़ी कार भी चपेट में

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। घर के सामने खड़ी कार भी आग की लपटों में घिर गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

टैंकरों के पास आग — खतरे की घंटी

हादसे के पास ही पेट्रोल और डीजल से भरी वैगन खड़ी थी। आग पास पहुंचती, तो विस्फोट से बड़ा हादसा होना तय था। अधिकारियों ने राहत जताई कि आग फैलने से पहले ही नियंत्रण में आ गई।

घर में डीजल-पेट्रोल स्टॉक करने की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग पास की वैगन से डीजल-पेट्रोल चोरी कर घरों में स्टोर करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि स्टॉक किया हुआ ईंधन भी आग भड़कने का कारण हो सकता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी थाना शहपुरा के एएसआई दिनेश सिंह ने दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2025 By दैनिक जागरण

घर में जोरदार धमाका, इलाके में दहशत: पेट्रोल-डीजल और गैस टैंकरों के पास लगी भीषण आग

Jabalpur, MP

शहपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक घर में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसा इसलिए और खतरनाक हो गया क्योंकि घटनास्थल से कुछ ही कदमों की दूरी पर पेट्रोल-डीजल और गैस से भरे टैंकर खड़े थे। समय रहते दमकल ने आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

इमर्शन रॉड से शुरू हुई आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा धमाका

जानकारी के अनुसार शहपुरा-भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मकान में पानी गर्म करने वाली रॉड से आग फैलनी शुरू हुई। आग कुछ ही देर में गैस सिलेंडर तक पहुंची और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए।

घर का सभी सामान जला, सामने खड़ी कार भी चपेट में

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। घर के सामने खड़ी कार भी आग की लपटों में घिर गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

टैंकरों के पास आग — खतरे की घंटी

हादसे के पास ही पेट्रोल और डीजल से भरी वैगन खड़ी थी। आग पास पहुंचती, तो विस्फोट से बड़ा हादसा होना तय था। अधिकारियों ने राहत जताई कि आग फैलने से पहले ही नियंत्रण में आ गई।

घर में डीजल-पेट्रोल स्टॉक करने की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग पास की वैगन से डीजल-पेट्रोल चोरी कर घरों में स्टोर करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि स्टॉक किया हुआ ईंधन भी आग भड़कने का कारण हो सकता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी थाना शहपुरा के एएसआई दिनेश सिंह ने दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/huge-explosion-in-the-house-panic-in-the-area-massive/article-38427

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.