जमीन विवाद में दबंगों की मारपीट से वकील की मौत, ग्वालियर अस्पताल में दम तोड़ा

डबरा (ग्वालियर)।

जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल डबरा के वकील चंद्रभान मीणा की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वकील को गंभीर हालत में ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेलगढ़ा गांव में 11 नवंबर को हुआ था हमला

घटना 11 नवंबर की है। ग्राम बेलगढ़ा में पुराने जमीन विवाद को लेकर छह आरोपियों ने वकील चंद्रभान और उनके पिता पर बेरहमी से हमला कर दिया था। दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों —
बहादुर रावत, बल्ली रावत, मुकेश रावत, भूपेंद्र रावत, लक्ष्मण रावत और लल्ला रावत — के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

पहले भी वकील पर हो चुका था हमला

परिवार के अनुसार, विवाद वर्षों से चला आ रहा था और इसी जमीन को लेकर पहले भी दबंगों ने वकील पर हमला किया था। घटना के बाद पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन हल्की धाराओं में दर्ज FIR से आरोपियों के हौसले और बढ़े।

अस्पताल के बाहर वकीलों की भीड़, न्याय की मांग

वकील की मौत की सूचना मिलते ही डबरा बार एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में अस्पताल और थाने पहुंचे। वकीलों ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। सिटी थाना परिसर के बाहर परिजनों और वकीलों की भीड़ लगी हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ेगी कार्रवाई

उप पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही धाराओं में संशोधन और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच तेज करने की बात कह रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2025 By दैनिक जागरण

जमीन विवाद में दबंगों की मारपीट से वकील की मौत, ग्वालियर अस्पताल में दम तोड़ा

डबरा (ग्वालियर)।

जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल डबरा के वकील चंद्रभान मीणा की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वकील को गंभीर हालत में ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेलगढ़ा गांव में 11 नवंबर को हुआ था हमला

घटना 11 नवंबर की है। ग्राम बेलगढ़ा में पुराने जमीन विवाद को लेकर छह आरोपियों ने वकील चंद्रभान और उनके पिता पर बेरहमी से हमला कर दिया था। दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों —
बहादुर रावत, बल्ली रावत, मुकेश रावत, भूपेंद्र रावत, लक्ष्मण रावत और लल्ला रावत — के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

पहले भी वकील पर हो चुका था हमला

परिवार के अनुसार, विवाद वर्षों से चला आ रहा था और इसी जमीन को लेकर पहले भी दबंगों ने वकील पर हमला किया था। घटना के बाद पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन हल्की धाराओं में दर्ज FIR से आरोपियों के हौसले और बढ़े।

अस्पताल के बाहर वकीलों की भीड़, न्याय की मांग

वकील की मौत की सूचना मिलते ही डबरा बार एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में अस्पताल और थाने पहुंचे। वकीलों ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। सिटी थाना परिसर के बाहर परिजनों और वकीलों की भीड़ लगी हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ेगी कार्रवाई

उप पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही धाराओं में संशोधन और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच तेज करने की बात कह रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lawyer-died-due-to-assault-by-bullies-in-land-dispute/article-38429

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.