शराबखोरी और छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर बीच सड़क जानलेवा हमला, पत्नी को भी पीटा

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश में गुंडों के खिलाफ कार्रवाई के दावे भले किए जा रहे हों, लेकिन अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण जबलपुर में सामने आया, जहां शराबखोरी और छेड़खानी का विरोध करने पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पर बदमाशों ने बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया।

पत्नी संग मंदिर जाते समय रास्ता रोककर हमला

घटना अधारताल थाना क्षेत्र के कंचनपुर इलाके की है। रविवार सुबह रिटायर्ड पुलिसकर्मी गुलाबचंद गौंड अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान इलाके के बदमाशों ने रास्ता रोककर दंपती पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों के गैंग ने दंपती को कई मिनट तक पीटा और उन्हें जमीन पर गिराकर भी मारते रहे।

शराब पीने और लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने पर बनी दुश्मनी

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी इलाके में शराब पीकर हंगामा करते हैं और राह चलती लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। गुलाबचंद गौंड ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद बदमाश उनसे रंजिश रखने लगे।
रविवार को बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर हमला कर दिया।

CCTV फुटेज में कैद पूरी वारदात

मारपीट का वीडियो आसपास लगे CCTV कैमरे में साफ कैद हुआ है। इसमें बदमाशों को दंपती को घेरकर बेरहमी से हमला करते देखा जा सकता है।

हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।

पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू

गुलाबचंद गौंड की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने आरोपियों सुनील बर्मन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2025 By दैनिक जागरण

शराबखोरी और छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर बीच सड़क जानलेवा हमला, पत्नी को भी पीटा

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश में गुंडों के खिलाफ कार्रवाई के दावे भले किए जा रहे हों, लेकिन अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण जबलपुर में सामने आया, जहां शराबखोरी और छेड़खानी का विरोध करने पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पर बदमाशों ने बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया।

पत्नी संग मंदिर जाते समय रास्ता रोककर हमला

घटना अधारताल थाना क्षेत्र के कंचनपुर इलाके की है। रविवार सुबह रिटायर्ड पुलिसकर्मी गुलाबचंद गौंड अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान इलाके के बदमाशों ने रास्ता रोककर दंपती पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों के गैंग ने दंपती को कई मिनट तक पीटा और उन्हें जमीन पर गिराकर भी मारते रहे।

शराब पीने और लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने पर बनी दुश्मनी

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी इलाके में शराब पीकर हंगामा करते हैं और राह चलती लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। गुलाबचंद गौंड ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद बदमाश उनसे रंजिश रखने लगे।
रविवार को बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर हमला कर दिया।

CCTV फुटेज में कैद पूरी वारदात

मारपीट का वीडियो आसपास लगे CCTV कैमरे में साफ कैद हुआ है। इसमें बदमाशों को दंपती को घेरकर बेरहमी से हमला करते देखा जा सकता है।

हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।

पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू

गुलाबचंद गौंड की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने आरोपियों सुनील बर्मन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/had-to-protest-against-alcohol-consumption-and-teasing-retired-policeman/article-38431

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.