VIDEO: छिंदवाड़ा जेल में विचाराधीन कैदी की मौत के बाद बवाल: परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस-आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप

Chhindwara, MP

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में विचाराधीन कैदी की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। पांढुर्णा तहसील के ग्राम तिगांव निवासी भावराव उइके को 4 जून को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रविवार 16 जून को जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कैदी की मौत के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन इससे परिजन संतुष्ट नहीं हुए।

परिजनों ने शव को पांढुर्णा के तिगांव स्थित शराब दुकान के सामने रखकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग पर मारपीट और लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने शराब दुकान पर तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की, जिसकी चर्चाएं स्थानीय स्तर पर तेज़ हैं।

परिजनों का आरोप है कि भावराव उइके को जेल में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। वे इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रदर्शन और तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: छिंदवाड़ा जेल में विचाराधीन कैदी की मौत के बाद बवाल: परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस-आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप

Chhindwara, MP

कैदी की मौत के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन इससे परिजन संतुष्ट नहीं हुए।

परिजनों ने शव को पांढुर्णा के तिगांव स्थित शराब दुकान के सामने रखकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग पर मारपीट और लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने शराब दुकान पर तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की, जिसकी चर्चाएं स्थानीय स्तर पर तेज़ हैं।

परिजनों का आरोप है कि भावराव उइके को जेल में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। वे इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रदर्शन और तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-death-of-the-prisoner-under-consideration-in-chhindwara/article-24650

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.