महाकाल नगरी में अनोखी अंताक्षरी, विक्रमोत्सव में अन्नू कपूर ने बांधा संगीत और संस्कृत का संगम

Ujjain, MP

उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 के तहत भव्य अंताक्षरी का आयोजन किया गया. जिसे मशहूर होस्ट अन्नू कपूर ने होस्ट किया.

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में विक्रमोत्सव 2025 के तहत पहली बार एक अनोखी अंताक्षरी का आयोजन किया गया. जिसे प्रसिद्ध अभिनेता और एंकर अन्नू कपूर ने होस्ट किया. गुरुवार की शाम को शहर के टॉवर चौक पर भारी भीड़ के बीच अंताक्षरी का रोमांचक मुकाबला हुआ. जिसमें प्रतिभागियों ने न केवल फिल्मी गीतों, बल्कि संस्कृत के श्लोक और कविताओं का भी शानदार प्रस्तुतीकरण दिया.

ऐसे हुआ प्रतियोगिता का चयन

उज्जैन में 11 और 12 फरवरी को शहर में ऑडिशन आयोजित किए गए थे. जिनमें चयनित प्रतियोगियों को छह टीमों में विभाजित किया गया. इन टीमों ने अंतिम राउंड में जगह बनाई. जहां उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में गीत, श्लोक और कविता प्रस्तुत करने का अवसर मिला.

100 अंकों की अनोखी अंताक्षरी

यह प्रतियोगिता एक खास प्रारूप में आयोजित की गई. जिसमें 100-100 अंकों के आधार पर टीमों को परखा गया. पारंपरिक अंताक्षरी से अलग, इस प्रतियोगिता में फिल्मी गीतों के साथ-साथ संस्कृत श्लोक, हिंदी कविताएं और अन्य भाषाओं के गीत भी शामिल थे. जिसने इसे और भी रोचक बना दिया.

VIKRAMOTSAV 2025
अन्नू कपूर ने भी मिलाए शुर 
 
भगवान शिव की स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान अन्नू कपूर ने मध्य प्रदेश को देश का दिल बताते हुए भगवान शिव की स्तुति से इस आयोजन की शुरुआत की. पूरे टॉवर चौक पर संगीत प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी. जिसने इस आयोजन को यादगार बना दिया.

UJJAIN ANTAKSHARI HOST ANNU KAPOOR
अंताक्षरी प्रोग्राम को अन्नू कपूर ने होस्ट किया 
 
उज्जैन की सांस्कृतिक धरोहर को मिला नया मंच

यह अनोखी अंताक्षरी उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत और संगीत प्रेम को एक नया मंच देने का प्रयास था. जिसमें परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल नगरी में अनोखी अंताक्षरी, विक्रमोत्सव में अन्नू कपूर ने बांधा संगीत और संस्कृत का संगम

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में विक्रमोत्सव 2025 के तहत पहली बार एक अनोखी अंताक्षरी का आयोजन किया गया. जिसे प्रसिद्ध अभिनेता और एंकर अन्नू कपूर ने होस्ट किया. गुरुवार की शाम को शहर के टॉवर चौक पर भारी भीड़ के बीच अंताक्षरी का रोमांचक मुकाबला हुआ. जिसमें प्रतिभागियों ने न केवल फिल्मी गीतों, बल्कि संस्कृत के श्लोक और कविताओं का भी शानदार प्रस्तुतीकरण दिया.

ऐसे हुआ प्रतियोगिता का चयन

उज्जैन में 11 और 12 फरवरी को शहर में ऑडिशन आयोजित किए गए थे. जिनमें चयनित प्रतियोगियों को छह टीमों में विभाजित किया गया. इन टीमों ने अंतिम राउंड में जगह बनाई. जहां उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में गीत, श्लोक और कविता प्रस्तुत करने का अवसर मिला.

100 अंकों की अनोखी अंताक्षरी

यह प्रतियोगिता एक खास प्रारूप में आयोजित की गई. जिसमें 100-100 अंकों के आधार पर टीमों को परखा गया. पारंपरिक अंताक्षरी से अलग, इस प्रतियोगिता में फिल्मी गीतों के साथ-साथ संस्कृत श्लोक, हिंदी कविताएं और अन्य भाषाओं के गीत भी शामिल थे. जिसने इसे और भी रोचक बना दिया.

VIKRAMOTSAV 2025
अन्नू कपूर ने भी मिलाए शुर 
 
भगवान शिव की स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान अन्नू कपूर ने मध्य प्रदेश को देश का दिल बताते हुए भगवान शिव की स्तुति से इस आयोजन की शुरुआत की. पूरे टॉवर चौक पर संगीत प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी. जिसने इस आयोजन को यादगार बना दिया.

UJJAIN ANTAKSHARI HOST ANNU KAPOOR
अंताक्षरी प्रोग्राम को अन्नू कपूर ने होस्ट किया 
 
उज्जैन की सांस्कृतिक धरोहर को मिला नया मंच

यह अनोखी अंताक्षरी उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत और संगीत प्रेम को एक नया मंच देने का प्रयास था. जिसमें परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/annu-kapoor-tied-music-and-sanskrit-confluence-at-the-unique/article-13936

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.