छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार ने फिर ली दो युवाओं की जान: भोपाल से लौटते समय बाइक को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर

Chhindwara, MP

मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों की मारक रफ्तार एक बार फिर दो परिवारों के सपनों को निगल गई।

रविवार रात भोपाल से छिंदवाड़ा लौट रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बेलनी ढाना इलाके में एक अनियंत्रित मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान ग्राम मरराम बिजोरी निवासी संदीप और दीपक के रूप में हुई है। दोनों ही भोपाल में कार्यरत थे और छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बेलनी ढाना क्षेत्र के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हादसा न सिर्फ दो युवाओं की असमय मौत की कहानी है, बल्कि राज्य में रफ्तार के कहर की एक और कड़ी बन चुका है। आमजन लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हाईवे और मुख्य मार्गों पर गति नियंत्रण और मालवाहकों की निगरानी बढ़ाई जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार ने फिर ली दो युवाओं की जान: भोपाल से लौटते समय बाइक को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर

Chhindwara, MP

रविवार रात भोपाल से छिंदवाड़ा लौट रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बेलनी ढाना इलाके में एक अनियंत्रित मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान ग्राम मरराम बिजोरी निवासी संदीप और दीपक के रूप में हुई है। दोनों ही भोपाल में कार्यरत थे और छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बेलनी ढाना क्षेत्र के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हादसा न सिर्फ दो युवाओं की असमय मौत की कहानी है, बल्कि राज्य में रफ्तार के कहर की एक और कड़ी बन चुका है। आमजन लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हाईवे और मुख्य मार्गों पर गति नियंत्रण और मालवाहकों की निगरानी बढ़ाई जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-of-bike-riding-youth-returning-home-from-bhopal/article-28297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.