आज निकलेगी भगवान महाकाल की दूसरी सवारी; भोपाल-उज्जैन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM, मांडू में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

BHOPAL, MP

सावन के पवित्र माह में आज भगवान महाकाल की दूसरी सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। भगवान महाकाल इस बार चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पालकी पर और मनमहेश स्वरूप में हाथी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। सवारी शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडप में पूजन-अर्चन से आरंभ होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सलामी दी जाएगी।

रामघाट पर विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। भक्तों के लिए 80 क्विंटल लड्डू प्रसाद तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे और सवारी में सम्मिलित होंगे।

मुख्यमंत्री  के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे | भोपाल:
    विधायक विश्राम गृह परिसर (खंड-1 के सामने) में नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन

  • दोपहर 12:45 बजे:
    भोपाल से उज्जैन के लिए प्रस्थान

  • दोपहर 3:30 बजे | उज्जैन:
    महाकाल की दूसरी सवारी में भागीदारी

मांडू में कांग्रेस का दो दिवसीय 'नव संकल्प प्रशिक्षण शिविर' शुरू

धार।
धार जिले के मांडू में कांग्रेस का दो दिवसीय 'नव संकल्प शिविर' आज से आरंभ हो गया है। इस शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार विधायकों को पार्टी की नीति और विचारधारा से अवगत कराएंगे।

शिविर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वर्चुअली संबोधित करेंगे। दो दिन चलने वाले इस शिविर में संगठनात्मक दिशा, राजनीतिक रणनीति और जमीनी मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आज निकलेगी भगवान महाकाल की दूसरी सवारी; भोपाल-उज्जैन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM, मांडू में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

BHOPAL, MP

सावन के पवित्र माह में आज भगवान महाकाल की दूसरी सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। भगवान महाकाल इस बार चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पालकी पर और मनमहेश स्वरूप में हाथी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। सवारी शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडप में पूजन-अर्चन से आरंभ होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सलामी दी जाएगी।

रामघाट पर विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। भक्तों के लिए 80 क्विंटल लड्डू प्रसाद तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे और सवारी में सम्मिलित होंगे।

मुख्यमंत्री  के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे | भोपाल:
    विधायक विश्राम गृह परिसर (खंड-1 के सामने) में नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन

  • दोपहर 12:45 बजे:
    भोपाल से उज्जैन के लिए प्रस्थान

  • दोपहर 3:30 बजे | उज्जैन:
    महाकाल की दूसरी सवारी में भागीदारी

मांडू में कांग्रेस का दो दिवसीय 'नव संकल्प प्रशिक्षण शिविर' शुरू

धार।
धार जिले के मांडू में कांग्रेस का दो दिवसीय 'नव संकल्प शिविर' आज से आरंभ हो गया है। इस शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार विधायकों को पार्टी की नीति और विचारधारा से अवगत कराएंगे।

शिविर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वर्चुअली संबोधित करेंगे। दो दिन चलने वाले इस शिविर में संगठनात्मक दिशा, राजनीतिक रणनीति और जमीनी मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-the-second-ride-of-lord-mahakal-will-be-included/article-28273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.