23 जुलाई से एमपी में फिर झमाझम बारिश के आसार: अब तक 20.5 इंच औसत वर्षा, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में ज्यादा असर की संभावना

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की नई खेप शुरू होगी। इस बार पूर्वी और दक्षिणी जिलों में तेज़ बारिश के आसार हैं। इससे पहले 21 और 22 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय मानसूनी ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश से दूर हैं, इसलिए भारी वर्षा की गतिविधि कुछ थमी है, लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर मानसून पूरी सक्रियता के साथ लौटेगा।

अब तक की बारिश का हाल

प्रदेश में अब तक 20.5 इंच औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर ऐसे जिले हैं, जहां सीजनल कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से करीब 15% अधिक वर्षा हो चुकी है।

ग्वालियर संभाग के 5 जिले बेहतर स्थिति में हैं, जहां 80% से 95% तक बारिश हो चुकी है। इसके विपरीत, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिले अब भी बारिश के मामले में पिछड़ रहे हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर मालवा जैसे जिलों में अब तक 10 इंच से भी कम बारिश दर्ज हुई है।

रविवार को ऐसा रहा मौसम

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा।

  • उज्जैन और खजुराहो में सुबह हल्की बारिश हुई।

  • शाम के बाद कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई जिनमें शामिल हैं:
    मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सिंगरौली, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा।

वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे उमस बढ़ी रही।

 मानसून की तस्वीर

स्थिति जिले
🔵 सामान्य से अधिक बारिश निवाड़ी, टीकमगढ़, श्योपुर
🟢 बेहतर स्थिति ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, अशोकनगर
🔴 सबसे कम बारिश इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, शाजापुर, आगर

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

23 जुलाई से एमपी में फिर झमाझम बारिश के आसार: अब तक 20.5 इंच औसत वर्षा, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में ज्यादा असर की संभावना

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की नई खेप शुरू होगी। इस बार पूर्वी और दक्षिणी जिलों में तेज़ बारिश के आसार हैं। इससे पहले 21 और 22 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय मानसूनी ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश से दूर हैं, इसलिए भारी वर्षा की गतिविधि कुछ थमी है, लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर मानसून पूरी सक्रियता के साथ लौटेगा।

अब तक की बारिश का हाल

प्रदेश में अब तक 20.5 इंच औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर ऐसे जिले हैं, जहां सीजनल कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से करीब 15% अधिक वर्षा हो चुकी है।

ग्वालियर संभाग के 5 जिले बेहतर स्थिति में हैं, जहां 80% से 95% तक बारिश हो चुकी है। इसके विपरीत, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिले अब भी बारिश के मामले में पिछड़ रहे हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर मालवा जैसे जिलों में अब तक 10 इंच से भी कम बारिश दर्ज हुई है।

रविवार को ऐसा रहा मौसम

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा।

  • उज्जैन और खजुराहो में सुबह हल्की बारिश हुई।

  • शाम के बाद कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई जिनमें शामिल हैं:
    मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सिंगरौली, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा।

वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे उमस बढ़ी रही।

 मानसून की तस्वीर

स्थिति जिले
🔵 सामान्य से अधिक बारिश निवाड़ी, टीकमगढ़, श्योपुर
🟢 बेहतर स्थिति ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, अशोकनगर
🔴 सबसे कम बारिश इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, शाजापुर, आगर
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/from-july-23-the-chances-of-rains-again-in-mp/article-28271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.