कवर्धा में बारिश का कहर: पुल से बहे 5 लोग, 1 की मौत, 1 लापता; पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जानलेवा होता जा रहा है। कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात से लौटते वक्त 5 पर्यटक तेज बहाव में पुल से बह गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर तैनात कर दिया है।

घटना रविवार को हुई जब पर्यटक रानीदहरा घूमने के बाद लौट रहे थे। अचानक तेज बहाव में उनकी बाइक और वाहन पुल पर ही फंस गए और सभी पानी के साथ बह गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से तीन को जिंदा निकाला गया, लेकिन एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया।

इधर, दल्ली राजहरा में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नालों के तेज बहाव में एक गाय बह गई, जबकि दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने वाला रेलवे ट्रैक जलभराव के कारण पूरी तरह डूब गया है। इससे रेल यातायात पर असर पड़ा है।

रायपुर में भी शनिवार को मौसम का कहर देखने को मिला। खम्हारडीह के भावना नगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि तीनों युवक घर की छत पर मोबाइल गेम खेल रहे थे, तभी अचानक बिजली गिर गई।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह के समय हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

तापमान और बारिश का आंकड़ा

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान दुर्ग व राजनांदगांव में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 1 जून से अब तक औसतन 437.1 मिमी बारिश हो चुकी है। बलरामपुर में सबसे अधिक 738.9 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 236.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से नदी-नालों और पुलों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कवर्धा में बारिश का कहर: पुल से बहे 5 लोग, 1 की मौत, 1 लापता; पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी

Raipur, CG

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर तैनात कर दिया है।

घटना रविवार को हुई जब पर्यटक रानीदहरा घूमने के बाद लौट रहे थे। अचानक तेज बहाव में उनकी बाइक और वाहन पुल पर ही फंस गए और सभी पानी के साथ बह गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से तीन को जिंदा निकाला गया, लेकिन एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया।

इधर, दल्ली राजहरा में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नालों के तेज बहाव में एक गाय बह गई, जबकि दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने वाला रेलवे ट्रैक जलभराव के कारण पूरी तरह डूब गया है। इससे रेल यातायात पर असर पड़ा है।

रायपुर में भी शनिवार को मौसम का कहर देखने को मिला। खम्हारडीह के भावना नगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि तीनों युवक घर की छत पर मोबाइल गेम खेल रहे थे, तभी अचानक बिजली गिर गई।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह के समय हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

तापमान और बारिश का आंकड़ा

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान दुर्ग व राजनांदगांव में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 1 जून से अब तक औसतन 437.1 मिमी बारिश हो चुकी है। बलरामपुर में सबसे अधिक 738.9 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 236.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से नदी-नालों और पुलों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-kawardha-5-people-killed-1-from-the-bridge-over/article-28301

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.