लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर सतना के रत्नेश का परचम, तीन दिन में फतह की चार चोटियां

Satna, MP

अनमोल मिश्रा, सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले से ताल्लुक रखने वाले पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने फिर एक बार अपनी साहसिक यात्रा से देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने लद्दाख के दुर्गम इलाकों में तीन दिन के भीतर 20,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली चार पर्वत चोटियों पर विजय हासिल की। रत्नेश ने हर चोटी पर न सिर्फ तिरंगा फहराया बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन जागरूकता का संदेश भी दुनिया को दिया।

रत्नेश ने ग्यामा कांगरी ईस्ट (6,108 मी.), कीगर री (6,100 मी.), यालुंग नोंग 1 (6,050 मी.) और यालुंग नोंग 2 (6,080 मी.) जैसी दुर्गम चोटियों पर अपने कदम जमाए। यह पूरा अभियान अल्पाइन शैली में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर रहा, जिसमें टीम वर्क, धैर्य और पर्वतारोहण कौशल की पराकाष्ठा दिखी।

अभियान के दौरान रत्नेश और उनकी टीम को भारी बर्फबारी, हिम तूफान और -25 डिग्री तक गिरते तापमान जैसी विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तूफान में उनके तंबू उड़ गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जीपीएस की मदद से टीम एक निचले गांव तक सुरक्षित पहुंची और मौसम साफ होने के बाद चढ़ाई फिर से शुरू की गई।

इस सफलता का श्रेय रत्नेश ने अपनी अनुभवी टीम के साथ-साथ माउंट एवरेस्ट पर किए गए अपने पुराने अनुभवों को दिया। उन्होंने स्टेंजिन लापु, दावा शेर्पा और अब्दुल कयूम के योगदान की विशेष सराहना की।

रत्नेश की यह उपलब्धि न केवल प्रदेश बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर सतना के रत्नेश का परचम, तीन दिन में फतह की चार चोटियां

Satna, MP

उन्होंने लद्दाख के दुर्गम इलाकों में तीन दिन के भीतर 20,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली चार पर्वत चोटियों पर विजय हासिल की। रत्नेश ने हर चोटी पर न सिर्फ तिरंगा फहराया बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन जागरूकता का संदेश भी दुनिया को दिया।

रत्नेश ने ग्यामा कांगरी ईस्ट (6,108 मी.), कीगर री (6,100 मी.), यालुंग नोंग 1 (6,050 मी.) और यालुंग नोंग 2 (6,080 मी.) जैसी दुर्गम चोटियों पर अपने कदम जमाए। यह पूरा अभियान अल्पाइन शैली में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर रहा, जिसमें टीम वर्क, धैर्य और पर्वतारोहण कौशल की पराकाष्ठा दिखी।

अभियान के दौरान रत्नेश और उनकी टीम को भारी बर्फबारी, हिम तूफान और -25 डिग्री तक गिरते तापमान जैसी विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तूफान में उनके तंबू उड़ गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जीपीएस की मदद से टीम एक निचले गांव तक सुरक्षित पहुंची और मौसम साफ होने के बाद चढ़ाई फिर से शुरू की गई।

इस सफलता का श्रेय रत्नेश ने अपनी अनुभवी टीम के साथ-साथ माउंट एवरेस्ट पर किए गए अपने पुराने अनुभवों को दिया। उन्होंने स्टेंजिन लापु, दावा शेर्पा और अब्दुल कयूम के योगदान की विशेष सराहना की।

रत्नेश की यह उपलब्धि न केवल प्रदेश बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-peaks-of-fatah-in-three-days/article-28299

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.