ASI प्रमोद पावन का अंतिम संस्कार बमनपुरा में हुआ, बेटे ने दी मुखाग्नि; सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए अपमान के आरोप

Datia, MP

गोदन थाना, जिला दतिया में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) प्रमोद पावन का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव बमनपुरा (जिला भिंड) लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे हरेंद्र ने मुखाग्नि दी।

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली थी। खुदकुशी से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया था, जिसमें थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ पर जातिगत अपमान और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल है और जन आक्रोश का कारण बन गया है।

गांव में मातम और आक्रोश का माहौल

बुधवार सुबह तिरंगे में लिपटे शव को अंतिम दर्शन के लिए घर के सामने रखा गया। ग्रामीण, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वीडियो में सामने आए आरोपों के बाद ग्रामीणों में गहरी पीड़ा और गुस्से का माहौल है। परिजनों ने एफआईआर की मांग पर चार घंटे तक मंथन किया, लेकिन अंततः शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी।

सामाजिक संगठनों की मांग - हो निष्पक्ष जांच और एफआईआर

अंतिम संस्कार से पहले भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी गांव पहुंचे। आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिवेदी ने कहा कि प्रमोद पावन को जातिगत आधार पर लगातार अपमानित किया गया, जिससे वे आत्महत्या के लिए मजबूर हुए। उन्होंने आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की।

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई नहीं

गांव के लोगों ने सवाल उठाया कि जब प्रमोद पावन ने खुद वीडियो में स्पष्ट आरोप लगाए हैं, तो अब तक संबंधित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ASI प्रमोद पावन का अंतिम संस्कार बमनपुरा में हुआ, बेटे ने दी मुखाग्नि; सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए अपमान के आरोप

Datia, MP

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली थी। खुदकुशी से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया था, जिसमें थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ पर जातिगत अपमान और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल है और जन आक्रोश का कारण बन गया है।

गांव में मातम और आक्रोश का माहौल

बुधवार सुबह तिरंगे में लिपटे शव को अंतिम दर्शन के लिए घर के सामने रखा गया। ग्रामीण, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वीडियो में सामने आए आरोपों के बाद ग्रामीणों में गहरी पीड़ा और गुस्से का माहौल है। परिजनों ने एफआईआर की मांग पर चार घंटे तक मंथन किया, लेकिन अंततः शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी।

सामाजिक संगठनों की मांग - हो निष्पक्ष जांच और एफआईआर

अंतिम संस्कार से पहले भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी गांव पहुंचे। आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिवेदी ने कहा कि प्रमोद पावन को जातिगत आधार पर लगातार अपमानित किया गया, जिससे वे आत्महत्या के लिए मजबूर हुए। उन्होंने आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की।

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई नहीं

गांव के लोगों ने सवाल उठाया कि जब प्रमोद पावन ने खुद वीडियो में स्पष्ट आरोप लगाए हैं, तो अब तक संबंधित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/asi-pramod-pavans-last-rites-performed-in-bamanpura-son-gave/article-28581

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.