बालाघाट को मिला नया कप्तान: दो बार वीरता पदक से सम्मानित आईपीएस आदित्य मिश्रा की तैनाती

Balaghat, MP

मध्यप्रदेश शासन ने बालाघाट जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा की नियुक्ति की है। वर्ष 2018 बैच के अधिकारी मिश्रा वर्तमान में राजगढ़ जिले में एसपी के पद पर कार्यरत थे। अब वे बालाघाट की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

वहीं बालाघाट के वर्तमान एसपी नागेंद्र सिंह का तबादला कर उन्हें 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल में सेनानी के पद पर भेजा गया है।

नक्सल ऑपरेशन के अनुभवी अधिकारी हैं मिश्रा

आईपीएस आदित्य मिश्रा पूर्व में बालाघाट जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बैहर) और एएसपी (नक्सल ऑपरेशन) के पदों पर भी रह चुके हैं। बालाघाट के बहुचर्चित डबल मनी घोटाले के खुलासे में उनकी अहम भूमिका रही थी। नक्सल विरोधी अभियानों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

इंदौर में वे पुलिस उपायुक्त (DCP) जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। बालाघाट में उनकी वापसी से नक्सल मोर्चे पर पुलिस की रणनीति और भी प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नागेंद्र सिंह के कार्यकाल में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता

नागेंद्र सिंह का स्थानांतरण करीब 10 महीने के कार्यकाल के बाद हुआ है। उनके नेतृत्व में बालाघाट पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। 19 फरवरी 2025 को कान्हा के वनक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 62 लाख के इनामी चार महिला नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें भोरमदेव डिवीजन की एक कमांडर और तीन एससीएम स्तर की सक्रिय नक्सली शामिल थीं — आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मरावी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट को मिला नया कप्तान: दो बार वीरता पदक से सम्मानित आईपीएस आदित्य मिश्रा की तैनाती

Balaghat, MP

वहीं बालाघाट के वर्तमान एसपी नागेंद्र सिंह का तबादला कर उन्हें 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल में सेनानी के पद पर भेजा गया है।

नक्सल ऑपरेशन के अनुभवी अधिकारी हैं मिश्रा

आईपीएस आदित्य मिश्रा पूर्व में बालाघाट जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बैहर) और एएसपी (नक्सल ऑपरेशन) के पदों पर भी रह चुके हैं। बालाघाट के बहुचर्चित डबल मनी घोटाले के खुलासे में उनकी अहम भूमिका रही थी। नक्सल विरोधी अभियानों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

इंदौर में वे पुलिस उपायुक्त (DCP) जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। बालाघाट में उनकी वापसी से नक्सल मोर्चे पर पुलिस की रणनीति और भी प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नागेंद्र सिंह के कार्यकाल में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता

नागेंद्र सिंह का स्थानांतरण करीब 10 महीने के कार्यकाल के बाद हुआ है। उनके नेतृत्व में बालाघाट पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। 19 फरवरी 2025 को कान्हा के वनक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 62 लाख के इनामी चार महिला नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें भोरमदेव डिवीजन की एक कमांडर और तीन एससीएम स्तर की सक्रिय नक्सली शामिल थीं — आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मरावी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/balaghat-got-new-captain-twice-the-deployment-of-ips-aditya/article-23323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.