भोपाल सांसद ने भदभदा-रत्नागिरी मेट्रो प्रोजेक्ट पर उठाई आपत्ति: कहा- भारत माता से लिली टॉकीज तक अंडरग्राउंड होना चाहिए

भोपाल (म.प्र.)

On

सांसद आलोक शर्मा ने बैठक में मेट्रो के एलिवेटेड रूट पर सवाल उठाए; अधिकारियों को अंडरग्राउंड विकल्प तैयार करने को कहा

गुरुवार को भोपाल के पुलिस कमिश्नर ऑफिस में हुई सड़क यातायात समिति की बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक मेट्रो के ब्लू लाइन प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई। सांसद शर्मा ने कहा कि भारत माता चौराहा से लिली टॉकीज तक मेट्रो अंडरग्राउंड होना चाहिए, ताकि शहर के हृदय स्थल और वीआईपी जोन के संचालन में कोई बाधा न आए।

सांसद शर्मा की आपत्ति का समर्थन दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी ने भी किया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर पिछले छह महीने से काम जारी है और पिलर भी बनने शुरू हो गए हैं। वर्तमान में पूरा रूट एलिवेटेड है।

बैठक में उठाए गए मुद्दे

सांसद शर्मा ने बैठक के दौरान शहर के व्यस्ततम रंगमहल से राजभवन वाली रोड और आसपास के वीआईपी क्षेत्रों पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मेट्रो निर्माण के कारण पार्किंग और यातायात की भविष्य की समस्याओं पर चिंता जताई। बैठक में उन्होंने मेट्रो रेल के अधिकारियों को मोबाइल पर कॉल कर अंडरग्राउंड मेट्रो का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

साथ ही सांसद ने जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे सेक्शन की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने की बात कही।

ब्लू लाइन रूट की जानकारी

भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक लगभग 13 किलोमीटर लंबा ब्लू लाइन मेट्रो प्रोजेक्ट 1006 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इस रूट पर कुल 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर और राजभवन के सामने एक स्टेशन शामिल है।

ब्लू लाइन का 14वां स्टेशन बोगदा पुल पर इंटरचेंज के रूप में विकसित किया जाएगा। यह वह स्थान है जहां ऑरेंज लाइन और ब्लू लाइन का इंटरचेंज होगा, जिससे यात्री एक लाइन से उतरकर दूसरी में आसानी से सवार हो सकेंगे।

भदभदा से रत्नागिरी रूट पर प्रस्तावित स्टेशन क्रमश: डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा चौराहा, केटीसीसी, परेड ग्राउंड, प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा, जेके रोड, इंद्रपुरी, पिपलानी और रत्नागिरी तिराहा शामिल हैं। ब्लू लाइन को जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सड़क यातायात सुधार पर चर्चा

बैठक में सांसद शर्मा ने प्रभारी कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, एडीएम सुमित कुमार पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के 16 ब्लैक स्पॉट, 37 लेफ्ट टर्न और 200 बिजली के पोलों व डीपी शिफ्टिंग की समीक्षा की। अधिकारियों ने सड़क निर्माण और ट्रैफिक सुधार के लिए चल रही कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सांसद ने अगली बैठक में पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, सड़क यातायात और रोड सेफ्टी के एक्सपर्ट्स को भी शामिल करने को कहा, ताकि निर्णय प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-mp-raised-objection-on-bhadbhada-ratnagiri-metro-project-and-said/article-43981

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.