भोपाल में 269.9 फीट लंबा सैंडविच तैयार, लिम्का रिकॉर्ड की निगरानी में बना नया कीर्तिमान

Bhopal, MP

IHM भोपाल ने सिर्फ 7 मिनट 26 सेकेंड में बनाया दुनिया का सबसे लंबा सैंडविच

14 दिसंबर को भोपाल में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) ने दुनिया के सबसे लंबे सैंडविच का सफलतापूर्वक निर्माण किया। यह सैंडविच 269.9 फीट लंबा और लगभग 8 इंच चौड़ा था, जिसे मात्र 7 मिनट 26 सेकेंड में तैयार किया गया। आयोजन के दौरान लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी मौजूद रही, जिसने पूरे प्रक्रिया की निगरानी और रिकॉर्डिंग की। अब फाइनल अप्रूवल का इंतजार लगभग दो से ढाई महीने तक रहेगा।

इस रिकॉर्ड सैंडविच को बनाने के लिए 300 फीट लंबी टेबल लगाई गई और 24 इंच लंबे ब्रेड लोफ्स को विशेष एडिबल ग्लू से जोड़कर लंबाई सुनिश्चित की गई। सैंडविच में स्वाद और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए तीन प्रकार की लैट्यूस, कैप्सिकम, तीन प्रकार के बेल-पेपर, ओलिव्स, जलेपिनो और 5-6 तरह के स्प्रेड्स का इस्तेमाल किया गया।

IHM भोपाल के प्रिंसिपल डॉ. रोहित सरीन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड तोड़ना नहीं था, बल्कि छात्रों और फैकल्टी में आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना पैदा करना था। उन्होंने कहा, “खाना बनाना केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में गेस्ट को भगवान माना जाता है, और छात्रों को इस सोच के साथ तैयार करना हमारे लिए प्राथमिकता है।”

डॉ. सरीन ने आगे कहा कि इतने लंबे सैंडविच में हर हिस्से में समान स्वाद बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए सब्जियों को समान आकार में काटा गया और एक ही रेसिपी और सामग्री का उपयोग किया गया। सैंडविच में चार से पांच तरह के सॉस, विभिन्न सलाद, पर्पल कैबेज, तीन प्रकार की शिमला मिर्च, प्याज, ओलिव्स और जलेपिनो शामिल किए गए।

इस आयोजन ने छात्रों को पेशेवर स्तर का अनुभव दिया और उनकी क्रिएटिव स्किल्स को नई दिशा दी। डॉ. सरीन ने बताया कि पिछले दो महीनों से लगातार तैयारी की जा रही थी और यह केवल टीमवर्क की वजह से संभव हो सका।

IHM भोपाल पहले भी 100 फीट और 223 फीट लंबे सैंडविच बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुका है। इस बार के सैंडविच ने छात्रों और फैकल्टी की मेहनत, टीमवर्क और पेशेवर दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/2699-feet-long-sandwich-prepared-in-bhopal-new-record-created/article-39937

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.