Bhopal News: शादी वाले घरों को ही मिलेंगे कमर्शियल गैस सिलेंडर, कार्ड दिखाना होगा जरूरी

भोपाल (म.प्र.)

On

गैस की कमी के बीच नई व्यवस्था लागू, अधिकतम 2 सिलेंडर मिलेंगे; कैटरर्स बोले—अब भी पर्याप्त नहीं

राजधानी भोपाल में शादी सीजन के दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग और कमी को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब जिन घरों में शादी है, उन्हें गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड दिखाकर ही कमर्शियल सिलेंडर मिल सकेंगे। इस नियम के तहत एक परिवार को अधिकतम दो सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, यह फैसला एलपीजी कंपनियों के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को शादी का निमंत्रण पत्र, पहचान पत्र और एक आवेदन देना होगा, जिसमें शादी की तारीख, समय और स्थान का उल्लेख जरूरी होगा। यह कदम गैस की कालाबाजारी रोकने और जरूरतमंदों तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

कितनी होगी लागत

प्रत्येक कमर्शियल सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को 2200 रुपए डिपॉजिट के रूप में जमा करने होंगे। इस हिसाब से दो सिलेंडर के लिए 4400 रुपए जमा होंगे, जो सिलेंडर वापस करने पर लौटा दिए जाएंगे। इसके अलावा गैस भरवाने के लिए 1850 रुपए प्रति सिलेंडर अलग से देने होंगे। सिलेंडर को 2 से 3 दिनों के भीतर एजेंसी पर लौटाना अनिवार्य रहेगा।

क्यों लागू करनी पड़ी व्यवस्था

शादी सीजन में कैटरिंग और बड़े आयोजनों के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में सप्लाई प्रभावित होती है और कई बार कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आती हैं। प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से वितरण में पारदर्शिता आएगी और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

कैटरर्स की चिंता बरकरार

हालांकि, कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने इस व्यवस्था को अपर्याप्त बताया है। कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू भटेजा का कहना है कि समय पर पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई बार मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। कुछ मामलों में मजबूरी में लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल भी करना पड़ रहा है।प्रशासन का कहना है कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2026 By ANKITA

Bhopal News: शादी वाले घरों को ही मिलेंगे कमर्शियल गैस सिलेंडर, कार्ड दिखाना होगा जरूरी

भोपाल (म.प्र.)

राजधानी भोपाल में शादी सीजन के दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग और कमी को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब जिन घरों में शादी है, उन्हें गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड दिखाकर ही कमर्शियल सिलेंडर मिल सकेंगे। इस नियम के तहत एक परिवार को अधिकतम दो सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, यह फैसला एलपीजी कंपनियों के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को शादी का निमंत्रण पत्र, पहचान पत्र और एक आवेदन देना होगा, जिसमें शादी की तारीख, समय और स्थान का उल्लेख जरूरी होगा। यह कदम गैस की कालाबाजारी रोकने और जरूरतमंदों तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

कितनी होगी लागत

प्रत्येक कमर्शियल सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को 2200 रुपए डिपॉजिट के रूप में जमा करने होंगे। इस हिसाब से दो सिलेंडर के लिए 4400 रुपए जमा होंगे, जो सिलेंडर वापस करने पर लौटा दिए जाएंगे। इसके अलावा गैस भरवाने के लिए 1850 रुपए प्रति सिलेंडर अलग से देने होंगे। सिलेंडर को 2 से 3 दिनों के भीतर एजेंसी पर लौटाना अनिवार्य रहेगा।

क्यों लागू करनी पड़ी व्यवस्था

शादी सीजन में कैटरिंग और बड़े आयोजनों के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में सप्लाई प्रभावित होती है और कई बार कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आती हैं। प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से वितरण में पारदर्शिता आएगी और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

कैटरर्स की चिंता बरकरार

हालांकि, कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने इस व्यवस्था को अपर्याप्त बताया है। कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू भटेजा का कहना है कि समय पर पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई बार मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। कुछ मामलों में मजबूरी में लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल भी करना पड़ रहा है।प्रशासन का कहना है कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-news-only-married-households-will-get-commercial-gas-cylinder/article-51416

खबरें और भी हैं

प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं? ज्योतिष के इन उपायों से आसान हो सकती है शादी की राह

टाप न्यूज

प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं? ज्योतिष के इन उपायों से आसान हो सकती है शादी की राह

शुक्र ग्रह की मजबूती, पूजा और मंत्र जाप से मिल सकती है राहत; जानिए सरल उपाय
राशिफल  धर्म 
प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं? ज्योतिष के इन उपायों से आसान हो सकती है शादी की राह

स्पेस में बढ़ता खतरा: 2025 में 18 बार टकराव से बचे भारतीय सैटेलाइट, इसरो ने बदला रास्ता

1.5 लाख अलर्ट के बीच इसरो की सतर्कता, अंतरिक्ष मलबे से बढ़ा जोखिम; चंद्रयान-2 को भी कई बार बदलनी पड़ी...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
स्पेस में बढ़ता खतरा: 2025 में 18 बार टकराव से बचे भारतीय सैटेलाइट, इसरो ने बदला रास्ता

छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा: 20 मौतों के बाद अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR

सक्ती के वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की जांच में लापरवाही उजागर, ज्यादा फ्यूल और दबाव बना हादसे की वजह...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा: 20 मौतों के बाद अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR

रीवा में हिट एंड रन हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

मनगवां क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा में हिट एंड रन हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.