जीआरपी भोपाल की कार्रवाई: डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Bhopal, MP

रेलवे स्टेशन भोपाल पर सोते हुए यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर आरोपियों को जीआरपी भोपाल ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1.5 लाख रुपये मूल्य का चोरी का मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

रेल इकाई भोपाल में पंजीबद्ध चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्री राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू डावर और उप पुलिस अधीक्षक रामस्नेही चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जहीर खान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

दिनांक 14 दिसंबर 2025 को फरियादी श्रीकांत कुमार (निवासी सिवान, बिहार) ने थाना जीआरपी भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोंडवाना एक्सप्रेस से झांसी से भोपाल आया था और स्टेशन पर परिवार सहित सो गया था। सुबह जागने पर उसका पिट्ठू बैग गायब मिला, जिसमें कीमती जेवरात, मोबाइल, घड़ियां व दस्तावेज रखे थे।

 CCTV से मिली सफलता

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पश्चिमी रेलवे कॉलोनी पुलिया के पास से अमन खान और समीर खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

 बरामद मशरूका

  • 1 सोने का मंगलसूत्र

  • 1 जोड़ी सोने के झुमके

  • सोने की लोंग

  • 1 जोड़ी चांदी की पायल

  • 2 चांदी की चेन (बच्चों की)

  • 4 चांदी की बिछुड़ी

  • 2 हाथ घड़ियां

  • 1 सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन

कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹1.5 लाख

आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि

मुख्य आरोपी अमन खान पूर्व से जीआरपी भोपाल के अपराध क्रमांक 967/25 धारा 303(2) बीएनएस में फरार था। उसके विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानों में चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ अमन खान, पिता अब्दुल लईक, उम्र 20 वर्ष
निवासी – बैरसिया रोड, राजीव कॉलोनी, थाना निशातपुरा, भोपाल

2️⃣ समीर खान, पिता इरसाद खान, उम्र 20 वर्ष
निवासी – जहांगीराबाद, बरखेड़ी चौकी के पास, भोपाल

 वारदात का तरीका

➡️ रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में सोते यात्रियों के पिट्ठू बैग चोरी करना

इस कार्रवाई में निरीक्षक जहीर खान, उप निरीक्षक श्वेता सोमकुंवर, मिथलेश भारद्वाज, सउनि उमाशंकर त्रिपाठी सहित जीआरपी व आरपीएफ भोपाल के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2026 By दैनिक जागरण

जीआरपी भोपाल की कार्रवाई: डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Bhopal, MP

रेलवे स्टेशन भोपाल पर सोते हुए यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर आरोपियों को जीआरपी भोपाल ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1.5 लाख रुपये मूल्य का चोरी का मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

रेल इकाई भोपाल में पंजीबद्ध चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्री राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू डावर और उप पुलिस अधीक्षक रामस्नेही चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जहीर खान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

दिनांक 14 दिसंबर 2025 को फरियादी श्रीकांत कुमार (निवासी सिवान, बिहार) ने थाना जीआरपी भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोंडवाना एक्सप्रेस से झांसी से भोपाल आया था और स्टेशन पर परिवार सहित सो गया था। सुबह जागने पर उसका पिट्ठू बैग गायब मिला, जिसमें कीमती जेवरात, मोबाइल, घड़ियां व दस्तावेज रखे थे।

 CCTV से मिली सफलता

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पश्चिमी रेलवे कॉलोनी पुलिया के पास से अमन खान और समीर खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

 बरामद मशरूका

  • 1 सोने का मंगलसूत्र

  • 1 जोड़ी सोने के झुमके

  • सोने की लोंग

  • 1 जोड़ी चांदी की पायल

  • 2 चांदी की चेन (बच्चों की)

  • 4 चांदी की बिछुड़ी

  • 2 हाथ घड़ियां

  • 1 सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन

कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹1.5 लाख

आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि

मुख्य आरोपी अमन खान पूर्व से जीआरपी भोपाल के अपराध क्रमांक 967/25 धारा 303(2) बीएनएस में फरार था। उसके विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानों में चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ अमन खान, पिता अब्दुल लईक, उम्र 20 वर्ष
निवासी – बैरसिया रोड, राजीव कॉलोनी, थाना निशातपुरा, भोपाल

2️⃣ समीर खान, पिता इरसाद खान, उम्र 20 वर्ष
निवासी – जहांगीराबाद, बरखेड़ी चौकी के पास, भोपाल

 वारदात का तरीका

➡️ रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में सोते यात्रियों के पिट्ठू बैग चोरी करना

इस कार्रवाई में निरीक्षक जहीर खान, उप निरीक्षक श्वेता सोमकुंवर, मिथलेश भारद्वाज, सउनि उमाशंकर त्रिपाठी सहित जीआरपी व आरपीएफ भोपाल के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/grp-bhopals-action-reveals-theft-of-rs-15-lakh-vicious/article-42043

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.