नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या मामला: अहमदपुर में न्याय की मांग को लेकर कुर्मी समाज का कैंडल मार्च, चार जिलों के हजारों लोग हुए शामिल

Sehore, MP

अहमदपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर जनाक्रोश गहराता जा रहा है। शनिवार को भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिलों से हजारों की संख्या में कुर्मी समाज के लोग अहमदपुर पहुंचे और कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

करीब ढाई से तीन हजार लोगों ने मार्च में भाग लिया और पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। समाज के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

2 जून की रात घटी थी अमानवीय घटना

पीड़िता के पिता के अनुसार, 2 जून की रात करीब 10 बजे उनकी दोनों बेटियां पास के हैंडपंप से पानी भरने गई थीं। इस दौरान जगपाल और कुलदीप उर्फ कान्हा सोलंकी नाम के युवकों ने उनकी बड़ी बेटी को एक शटर वाली दुकान में बंद कर दुष्कर्म किया। छोटी बेटी के शोर मचाने पर जब पिता मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपियों ने नाबालिग को कथित तौर पर जहर पिलाकर मारने की कोशिश की।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 3 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आरोपी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। इसके विरोध में परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था।

नेताओं और समाज का समर्थन मिला

घटना के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल (4 जून) और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल व पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा (5 जून) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल कुर्मी ने कहा, “हमारी बेटी के साथ दरिंदगी हुई है और समाज इसे चुपचाप नहीं देखेगा। हम न्याय की मांग को लेकर एकजुट हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

कुर्मी समाज ने पुलिस प्रशासन से एफआईआर की जांच तेज़ करने, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, तथा लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय में देरी हुई, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या मामला: अहमदपुर में न्याय की मांग को लेकर कुर्मी समाज का कैंडल मार्च, चार जिलों के हजारों लोग हुए शामिल

Sehore, MP

करीब ढाई से तीन हजार लोगों ने मार्च में भाग लिया और पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। समाज के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

2 जून की रात घटी थी अमानवीय घटना

पीड़िता के पिता के अनुसार, 2 जून की रात करीब 10 बजे उनकी दोनों बेटियां पास के हैंडपंप से पानी भरने गई थीं। इस दौरान जगपाल और कुलदीप उर्फ कान्हा सोलंकी नाम के युवकों ने उनकी बड़ी बेटी को एक शटर वाली दुकान में बंद कर दुष्कर्म किया। छोटी बेटी के शोर मचाने पर जब पिता मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपियों ने नाबालिग को कथित तौर पर जहर पिलाकर मारने की कोशिश की।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 3 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आरोपी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। इसके विरोध में परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था।

नेताओं और समाज का समर्थन मिला

घटना के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल (4 जून) और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल व पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा (5 जून) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल कुर्मी ने कहा, “हमारी बेटी के साथ दरिंदगी हुई है और समाज इसे चुपचाप नहीं देखेगा। हम न्याय की मांग को लेकर एकजुट हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

कुर्मी समाज ने पुलिस प्रशासन से एफआईआर की जांच तेज़ करने, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, तथा लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय में देरी हुई, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/candle-march-of-kurmi-samaj-was-involved-in-kurmi-samajs/article-23977

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.