रीवा में उल्टी-दस्त का कहर: 24 घंटे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दो की हालत नाज़ुक

Rewa, MP

रीवा शहर में भीषण गर्मी के बीच उल्टी-दस्त (डायरिया) ने कहर बरपाया है।

शहर के निराला नगर (वार्ड क्रमांक 9) में रहने वाले एक आदिवासी कोल परिवार के चार लोगों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई है। दो अन्य सदस्य अभी संजय गांधी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

यह त्रासदी कमला प्रसाद कोल के परिवार में हुई है, जिनके घर कुछ दिन पहले ही भाई की शादी का उत्सव संपन्न हुआ था। उत्सव के माहौल के कुछ ही दिन बाद परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

शादी के दो दिन बाद शुरू हुआ बीमारी का सिलसिला

7 जून को घर में हुई शादी के बाद दो दिन बीते ही थे कि 35 वर्षीय राजकुमारी कोल को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिवार ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इसके बाद जैसे इस परिवार पर मौत का साया मंडराने लगा। एक-एक कर परिवार के सदस्य बीमार होते गए और 24 घंटे के भीतर चार लोगों ने दम तोड़ दिया।

मासूम समेत चार की मौत, दो भर्ती

मरने वालों में

  • देववती कोल (80 वर्ष)

  • छुटानी कोल (60 वर्ष)

  • ज्योति कोल (18 वर्ष)

  • और एक साल का मासूम बच्चा शामिल हैं।

दर्दनाक बात यह है कि सभी की मौत घर पर ही हुई। जब एक का अंतिम संस्कार कर परिवार लौटता, तब तक दूसरे की मौत हो चुकी होती। परिवार अब आर्थिक रूप से इतना टूट चुका है कि अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं बचे।

इलाज जारी, खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं बाकी सदस्य

वहीं, मुलिया कोल और राजकुमारी कोल का इलाज संजय गांधी अस्पताल, रीवा में चल रहा है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि दोनों मरीज खतरे से बाहर हैं और स्थिति फिलहाल स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर, जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया और इलाके में साफ-सफाई, पानी की गुणवत्ता और संभावित संक्रमण स्रोतों की जांच शुरू की। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संक्रमण का स्रोत क्या था – दूषित पानी, भोज्य पदार्थ या कुछ और।

सवालों के घेरे में प्रशासन और व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति खराब है और नलजल योजना के जल स्रोत की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। अगर समय रहते इलाके की स्थिति सुधारी जाती और स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर होतीं, तो शायद ये मौतें टाली जा सकती थीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में उल्टी-दस्त का कहर: 24 घंटे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दो की हालत नाज़ुक

Rewa, MP

शहर के निराला नगर (वार्ड क्रमांक 9) में रहने वाले एक आदिवासी कोल परिवार के चार लोगों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई है। दो अन्य सदस्य अभी संजय गांधी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

यह त्रासदी कमला प्रसाद कोल के परिवार में हुई है, जिनके घर कुछ दिन पहले ही भाई की शादी का उत्सव संपन्न हुआ था। उत्सव के माहौल के कुछ ही दिन बाद परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

शादी के दो दिन बाद शुरू हुआ बीमारी का सिलसिला

7 जून को घर में हुई शादी के बाद दो दिन बीते ही थे कि 35 वर्षीय राजकुमारी कोल को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिवार ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इसके बाद जैसे इस परिवार पर मौत का साया मंडराने लगा। एक-एक कर परिवार के सदस्य बीमार होते गए और 24 घंटे के भीतर चार लोगों ने दम तोड़ दिया।

मासूम समेत चार की मौत, दो भर्ती

मरने वालों में

  • देववती कोल (80 वर्ष)

  • छुटानी कोल (60 वर्ष)

  • ज्योति कोल (18 वर्ष)

  • और एक साल का मासूम बच्चा शामिल हैं।

दर्दनाक बात यह है कि सभी की मौत घर पर ही हुई। जब एक का अंतिम संस्कार कर परिवार लौटता, तब तक दूसरे की मौत हो चुकी होती। परिवार अब आर्थिक रूप से इतना टूट चुका है कि अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं बचे।

इलाज जारी, खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं बाकी सदस्य

वहीं, मुलिया कोल और राजकुमारी कोल का इलाज संजय गांधी अस्पताल, रीवा में चल रहा है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि दोनों मरीज खतरे से बाहर हैं और स्थिति फिलहाल स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर, जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया और इलाके में साफ-सफाई, पानी की गुणवत्ता और संभावित संक्रमण स्रोतों की जांच शुरू की। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संक्रमण का स्रोत क्या था – दूषित पानी, भोज्य पदार्थ या कुछ और।

सवालों के घेरे में प्रशासन और व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति खराब है और नलजल योजना के जल स्रोत की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। अगर समय रहते इलाके की स्थिति सुधारी जाती और स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर होतीं, तो शायद ये मौतें टाली जा सकती थीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vomiting-diarrhea-havoc-in-rewa-4-people-of-the-same-family/article-24134

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.