जल संचयन में टॉपर जिलों का होगा सम्मान, सीएम करेंगे घोषणा

मध्यप्रदेश में जल संचयन और संवर्धन के बेहतर कामों का फल अब जिलों को मिलेगा। 30 जून को खंडवा में आयोजित होने वाले ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन तीन जिलों के नामों की घोषणा करेंगे जो जल संरक्षण में सबसे आगे रहे हैं।

 समारोह में सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राज्य मंत्री राधा सिंह समेत सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सीएम बोले- जल ही समृद्ध भविष्य का मूल आधार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम निवास में अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि “जल सहेजना सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम है। यह समृद्ध और टिकाऊ विकास का मूल आधार है।”

सीएम ने पुरानी जल संरचनाओं और ऐतिहासिक जल स्रोतों को सहेजने, पुनर्जीवित करने और वर्तमान आवश्यकताओं से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने उज्जैन में बावनकुंड और बुरहानपुर के कुंडी भंडारा जैसे पुराने जल स्रोतों को विकसित करने और संरक्षित करने के निर्देश दिए।

नर्मदा परिक्रमा पथ होगा हरा-भरा

सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि राज्य सरकार करीब 224 आश्रय स्थलों में पौधारोपण कराएगी, ताकि नर्मदा परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बने।

जन अभियान परिषद ने जोड़े 40 लाख लोग

ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने जानकारी दी कि जन अभियान परिषद ने इस अभियान में 40 लाख लोगों को जोड़ा है। इसके तहत ग्रामीण जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण और पुराने स्रोतों का पुनरुद्धार किया गया है। परिषद ने रचनात्मक तरीकों से जन-जन तक जल संरक्षण का संदेश पहुँचाया और गांव-गांव में जनभागीदारी सुनिश्चित की है।

सीएम डॉ. यादव ने जोर देते हुए कहा कि सभी जिलों में जल संरक्षण और संवर्धन अभियान एक जन आंदोलन बने, जो आने वाले दशकों तक टिकाऊ विकास और समृद्धि का आधार स्थापित करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जल संचयन में टॉपर जिलों का होगा सम्मान, सीएम करेंगे घोषणा

 समारोह में सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राज्य मंत्री राधा सिंह समेत सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सीएम बोले- जल ही समृद्ध भविष्य का मूल आधार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम निवास में अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि “जल सहेजना सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम है। यह समृद्ध और टिकाऊ विकास का मूल आधार है।”

सीएम ने पुरानी जल संरचनाओं और ऐतिहासिक जल स्रोतों को सहेजने, पुनर्जीवित करने और वर्तमान आवश्यकताओं से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने उज्जैन में बावनकुंड और बुरहानपुर के कुंडी भंडारा जैसे पुराने जल स्रोतों को विकसित करने और संरक्षित करने के निर्देश दिए।

नर्मदा परिक्रमा पथ होगा हरा-भरा

सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि राज्य सरकार करीब 224 आश्रय स्थलों में पौधारोपण कराएगी, ताकि नर्मदा परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बने।

जन अभियान परिषद ने जोड़े 40 लाख लोग

ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने जानकारी दी कि जन अभियान परिषद ने इस अभियान में 40 लाख लोगों को जोड़ा है। इसके तहत ग्रामीण जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण और पुराने स्रोतों का पुनरुद्धार किया गया है। परिषद ने रचनात्मक तरीकों से जन-जन तक जल संरक्षण का संदेश पहुँचाया और गांव-गांव में जनभागीदारी सुनिश्चित की है।

सीएम डॉ. यादव ने जोर देते हुए कहा कि सभी जिलों में जल संरक्षण और संवर्धन अभियान एक जन आंदोलन बने, जो आने वाले दशकों तक टिकाऊ विकास और समृद्धि का आधार स्थापित करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-districts-will-be-honored-in-water-harvesting-cm-will/article-25194

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.