MP : सीएम का व्यस्त दौरा: लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन से लेकर जबलपुर दौरे तक, जानें सभी प्रमुख कार्यक्रम

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बेहद व्यस्त दिनचर्या में रहेंगे।

सीएम सुबह 11 बजे भोपाल स्थित सीएम हाउस में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर आयोजित किया गया है, जिसमें लोकतंत्र रक्षक और मीसाबंदी प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करेंगे और आपातकाल के खिलाफ लड़ने वाले लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित करेंगे।

जबलपुर में सीएम का दौरा

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों से मिलेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे सीएम राइट टाउन स्थित मानस भवन में चौपाल प्राकृतिक खेती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और किसानों व प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

दोपहर 3:25 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव जबलपुर स्मार्ट सिटी परिसर का दौरा करेंगे। यहां वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर–बेंगलुरु (गाड़ी संख्या 11086/11085) एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे, जो ग्वालियर से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। सीएम शाम 5:30 बजे भोपाल लौटेंगे।

नए पदोन्नति नियमों को लेकर GAD की बैठक

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने और अधिकारियों को समुचित अवसर प्रदान करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) आज सभी विभागों के साथ एक अहम बैठक करेगा। बैठक में नए पदोन्नति नियमों के अनुरूप विभागीय पदोन्नति समितियों का गठन किया जाएगा, साथ ही इन समितियों की पहली बैठक जल्द से जल्द आयोजित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

नशा मुक्ति भारत अभियान समापन समारोह

राज्यस्तरीय नशा मुक्ति भारत अभियान का समापन समारोह गुरुवार सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में होगा। यह आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सभागार में होगा, जिसमें स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, वालंटियर्स और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समापन समारोह में अभियान की उपलब्धियों, परिणामों और भविष्य की योजनाओं पर विशेष चर्चा होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MP : सीएम का व्यस्त दौरा: लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन से लेकर जबलपुर दौरे तक, जानें सभी प्रमुख कार्यक्रम

BHOPAL, MP

सीएम सुबह 11 बजे भोपाल स्थित सीएम हाउस में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर आयोजित किया गया है, जिसमें लोकतंत्र रक्षक और मीसाबंदी प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करेंगे और आपातकाल के खिलाफ लड़ने वाले लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित करेंगे।

जबलपुर में सीएम का दौरा

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों से मिलेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे सीएम राइट टाउन स्थित मानस भवन में चौपाल प्राकृतिक खेती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और किसानों व प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

दोपहर 3:25 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव जबलपुर स्मार्ट सिटी परिसर का दौरा करेंगे। यहां वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर–बेंगलुरु (गाड़ी संख्या 11086/11085) एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे, जो ग्वालियर से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। सीएम शाम 5:30 बजे भोपाल लौटेंगे।

नए पदोन्नति नियमों को लेकर GAD की बैठक

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने और अधिकारियों को समुचित अवसर प्रदान करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) आज सभी विभागों के साथ एक अहम बैठक करेगा। बैठक में नए पदोन्नति नियमों के अनुरूप विभागीय पदोन्नति समितियों का गठन किया जाएगा, साथ ही इन समितियों की पहली बैठक जल्द से जल्द आयोजित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

नशा मुक्ति भारत अभियान समापन समारोह

राज्यस्तरीय नशा मुक्ति भारत अभियान का समापन समारोह गुरुवार सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में होगा। यह आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सभागार में होगा, जिसमें स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, वालंटियर्स और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समापन समारोह में अभियान की उपलब्धियों, परिणामों और भविष्य की योजनाओं पर विशेष चर्चा होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cms-busy-tour-from-democracy-fighter-conference-to-jabalpur-tour/article-25548

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.