- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर से कांग्रेस शुरू करेगी 'संविधान बचाओ' अभियान, 30 मई तक चलेगा जनसंपर्क
ग्वालियर से कांग्रेस शुरू करेगी 'संविधान बचाओ' अभियान, 30 मई तक चलेगा जनसंपर्क
Gwalior
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी 28 अप्रैल से "संविधान बचाओ" अभियान का आगाज ग्वालियर से करने जा रही है। इस मौके पर "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" के उद्घोष के साथ भव्य रैली का आयोजन होगा। इस रैली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस आयोजन में लाखों कार्यकर्ता, किसान, युवा, मजदूर, दलित और आदिवासी शामिल होंगे।
कांग्रेस ने ग्वालियर को इस अभियान की शुरुआत के लिए विशेष रूप से चुना है। ग्वालियर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के अनुसार, यही वह स्थान है जहां कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को लोकतंत्र विरोधी कदमों के जरिए गिराया गया था। नेताओं पर खरीद-फरोख्त के माध्यम से संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप भी लगाया गया था। इसी इतिहास को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर से "संविधान बचाओ रैली" की शुरुआत का निर्णय लिया गया है।
28 अप्रैल से शुरू होकर यह जनसंपर्क अभियान 30 मई तक प्रदेश भर में चलेगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेंगे और संविधान की रक्षा के लिए समर्थन जुटाएंगे।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए