प्यार की सजा मिली मौत: मुरैना में दादा ने पोती को कट्टे से मारी तीन गोलियां, ऑनर किलिंग में चौंकाने वाला खुलासा

Morena, MP

मुरैना जिले के बदरपुरा गांव में 19 वर्षीय मलिश्का की हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मलिश्का का दादा सिरनाम सिंह ही निकला, जो पोती के एक अन्य समाज के युवक से प्रेम संबंध से नाराज था। मामले में ऑनर किलिंग की पुष्टि हुई है।

तीन गोलियां मारकर की गई हत्या, बाद में गढ़ी गई झूठी कहानी

सोमवार रात करीब 9:30 बजे सिरनाम सिंह ने मलिश्का को गांव के बाहर यात्री प्रतीक्षालय के पास बुलाया और उसके सिर और गले के पास से कट्टा सटाकर तीन गोलियां दाग दीं। हत्या के तुरंत बाद वह घर लौट आया और पुलिस को गुमराह करने के लिए जमीन विवाद में बदला लेने की झूठी कहानी रची।

लेकिन जब पुलिस ने सीडीआर और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की, तो सिरनाम की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

दूसरे समाज के युवक से प्रेम से थी नाराजगी

जानकारी के अनुसार, पहले मलिश्का का रिश्ता चाचा के साले सूरज कडेरा से तय हुआ था, लेकिन बाद में वह सौरभ त्यागी नामक युवक से प्रेम करने लगी, जो अन्य समाज से था। मलिश्का के माता-पिता ने बेटी के फैसले को स्वीकार कर लिया, लेकिन दादा को सामाजिक बदनामी बर्दाश्त नहीं हुई।

सिरनाम सिंह ने सौरभ के पिता नरेश त्यागी से संपर्क कर कहा, “यह पहले ही हमारे परिवार की नाक कटवा चुकी है, अब तुम्हारी बारी है।” इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

हत्या के बाद भी बना रहा मासूमी का ढोंग

घटना के बाद सिरनाम सिंह खुद पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों के साथ बैठा रहा। उसने दावा किया कि जमीन विवाद के चलते मलिश्का की हत्या कर दी गई, लेकिन जांच में सामने आया कि वह खुद मुख्य आरोपी है।

पुलिस की सख्त पूछताछ में मलिश्का के पिता लाखन सिंह और मां सुआबाई टूट गए और सच्चाई बता दी। पुलिस ने सिरनाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

CDR से खुली पोल, नरेश त्यागी की तलाश जारी

पुलिस जांच में जब सिरनाम सिंह और नरेश त्यागी की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर पाई गई तो शक और गहरा गया। पुलिस ने नरेश त्यागी की पत्नी कलावती को पूछताछ के लिए थाने लाया। इसके विरोध में त्यागी समाज के लगभग 100 लोग भाजपा नेता हरेंद्र त्यागी के साथ थाने पहुंच गए।

बाद में जब नरेश त्यागी को थाने बुलाया गया, तब जाकर कलावती को छोड़ा गया।

हत्या की सूचना गांव वालों ने दी, चौकीदार ने निभाई अहम भूमिका

वारदात के बाद गांव के ही चौकीदार नारायण कडेरा और उसके भाई हकीम कडेरा को ग्रामीणों से सूचना मिली। दोनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

प्यार की सजा मिली मौत: मुरैना में दादा ने पोती को कट्टे से मारी तीन गोलियां, ऑनर किलिंग में चौंकाने वाला खुलासा

Morena, MP

तीन गोलियां मारकर की गई हत्या, बाद में गढ़ी गई झूठी कहानी

सोमवार रात करीब 9:30 बजे सिरनाम सिंह ने मलिश्का को गांव के बाहर यात्री प्रतीक्षालय के पास बुलाया और उसके सिर और गले के पास से कट्टा सटाकर तीन गोलियां दाग दीं। हत्या के तुरंत बाद वह घर लौट आया और पुलिस को गुमराह करने के लिए जमीन विवाद में बदला लेने की झूठी कहानी रची।

लेकिन जब पुलिस ने सीडीआर और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की, तो सिरनाम की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

दूसरे समाज के युवक से प्रेम से थी नाराजगी

जानकारी के अनुसार, पहले मलिश्का का रिश्ता चाचा के साले सूरज कडेरा से तय हुआ था, लेकिन बाद में वह सौरभ त्यागी नामक युवक से प्रेम करने लगी, जो अन्य समाज से था। मलिश्का के माता-पिता ने बेटी के फैसले को स्वीकार कर लिया, लेकिन दादा को सामाजिक बदनामी बर्दाश्त नहीं हुई।

सिरनाम सिंह ने सौरभ के पिता नरेश त्यागी से संपर्क कर कहा, “यह पहले ही हमारे परिवार की नाक कटवा चुकी है, अब तुम्हारी बारी है।” इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

हत्या के बाद भी बना रहा मासूमी का ढोंग

घटना के बाद सिरनाम सिंह खुद पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों के साथ बैठा रहा। उसने दावा किया कि जमीन विवाद के चलते मलिश्का की हत्या कर दी गई, लेकिन जांच में सामने आया कि वह खुद मुख्य आरोपी है।

पुलिस की सख्त पूछताछ में मलिश्का के पिता लाखन सिंह और मां सुआबाई टूट गए और सच्चाई बता दी। पुलिस ने सिरनाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

CDR से खुली पोल, नरेश त्यागी की तलाश जारी

पुलिस जांच में जब सिरनाम सिंह और नरेश त्यागी की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर पाई गई तो शक और गहरा गया। पुलिस ने नरेश त्यागी की पत्नी कलावती को पूछताछ के लिए थाने लाया। इसके विरोध में त्यागी समाज के लगभग 100 लोग भाजपा नेता हरेंद्र त्यागी के साथ थाने पहुंच गए।

बाद में जब नरेश त्यागी को थाने बुलाया गया, तब जाकर कलावती को छोड़ा गया।

हत्या की सूचना गांव वालों ने दी, चौकीदार ने निभाई अहम भूमिका

वारदात के बाद गांव के ही चौकीदार नारायण कडेरा और उसके भाई हकीम कडेरा को ग्रामीणों से सूचना मिली। दोनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/death-of-love-was-killed-by-grandfather-in-morena-three/article-24701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.