5 साल में 224 बाघों की मौत: ‘टाइगर स्टेट’ एमपी में संरक्षण पर गंभीर सवाल

भोपाल (म.प्र.)

On

शहडोल में करंट से बाघ-बाघिन की मौत, इस साल अब तक 9 बाघों की जान गई

शहडोल।देश में सर्वाधिक बाघों की संख्या रखने वाले ‘टाइगर स्टेट’ मध्यप्रदेश में बाघ संरक्षण की हकीकत पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहडोल जिले की जयसिंहनगर वन रेंज में करंट की चपेट में आने से एक बाघ और एक बाघिन की मौत हो गई। यह इस साल प्रदेश में बाघों की नौवीं मौत है, जबकि बीते पांच वर्षों में अब तक 224 बाघ अपनी जान गंवा चुके हैं।

वन विभाग के अनुसार, यह घटना सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर की जा रही खेती के दौरान हुई। खेत की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारों में अवैध रूप से बिजली प्रवाहित की गई थी। इसी करंट की चपेट में आकर दोनों बाघों की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना 29 जनवरी की रात की है।

शव ठिकाने लगाते पकड़े गए आरोपी

डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि बाघों की मौत के बाद शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड की मदद से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवैध खेती कर रहे दो किसानों—कामता गौड़ और रामचरण गौड़—को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आंकड़े जो चिंता बढ़ाते हैं

प्रदेश में बाघ संरक्षण की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक,

  • पिछले 5 वर्षों में: 224 बाघों की मौत

  • साल 2025 में: 56 बाघ मरे, जिनमें लगभग 10 मौतें करंट से जुड़ी

  • साल 2026 में (अब तक): 9 बाघों की मौत, जिनमें 7 जनवरी में ही हुईं

2022 की बाघ गणना के अनुसार मध्यप्रदेश में कुल 785 बाघ दर्ज किए गए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही मौतें संरक्षण व्यवस्था की कमजोर निगरानी को उजागर करती हैं।

हाईकोर्ट भी जता चुका है चिंता

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब 20 जनवरी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बाघों की बढ़ती मौतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने बाघ संरक्षण से जुड़े उपायों और निगरानी तंत्र पर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को प्रस्तावित है।

संरक्षण बनाम जमीनी सच्चाई

वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि अतिक्रमण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और खेतों में करंट का अवैध इस्तेमाल बाघों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। यदि इन मुद्दों पर सख्त कार्रवाई और सतत निगरानी नहीं हुई, तो ‘टाइगर स्टेट’ की पहचान केवल आंकड़ों तक सिमट कर रह जाएगी।

फिलहाल वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और अवैध अतिक्रमण हटाने की बात कही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या ये कदम बाघों की जान बचाने के लिए पर्याप्त साबित होंगे?

---------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dirty-water-leakage-or-tap-connection-problem-water-hearing-will/article-45109

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.