बिलासपुर रेल हादसा: CRS रिपोर्ट के बाद DRM और PCEE का ट्रांसफर, सुरक्षा मानकों पर सवाल

CG

On

रेल हादसे की CRS जांच में चौंकाने वाले खुलासे, 12 यात्रियों की मौत के बाद रेलवे बोर्ड ने उच्चस्तरीय कार्रवाई की

बिलासपुर में हुए मेमू रेल हादसे की रेल सुरक्षा आयुक्त (CRS) ब्रजेश कुमार मिश्रा की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके तहत बिलासपुर के DRM राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (PCEE) राजीव कुमार बरनवाल को उनके पदों से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर वेस्टर्न रेलवे के उमेश कुमार को DRM बनाया गया है।

CRS की 30 पेज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ट्रेन संचालन में गंभीर चूक, सिग्नल नियमों की अनदेखी, लोको पायलट की गलत निर्णय क्षमता और रेलवे सिस्टम की तकनीकी खामियों को हादसे का कारण बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ कि असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज साइको टेस्ट में फेल होने के बावजूद मेमू चलाने की ड्यूटी पर थीं।

रेलवे बोर्ड ने गुरुवार (11 दिसंबर) को DRM और PCEE का ट्रांसफर आदेश जारी किया। इससे पहले इस मामले में प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर सुबोध चौधरी और सीनियर डीओपी मसूद आलम को हटाया जा चुका था। कुल मिलाकर अब तक इस हादसे के सिलसिले में चार वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर हो चुका है।

हादसा 4 नवंबर को हुआ था, जब गेवरारोड से बिलासपुर आ रही मेमू ट्रेन लालखदान में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में 12 यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हुए। घटना के तुरंत बाद CRS ने तीन चरणों में विस्तृत जांच की और असिस्टेंट लोको पायलट सहित कई अफसरों के बयान लिए।

जांच में यह सामने आया कि लोको पायलट की अस्थायी अनुमतियों और तकनीकी खामियों के बावजूद ट्रेन संचालन जारी रखा गया। CRS की रिपोर्ट आने से पहले ही रेलवे प्रशासन ने दिखावे के तौर पर कुछ अधिकारियों के तबादले किए थे। 16 नवंबर को सीनियर डीओपी मसूद आलम को अवकाश पर भेजा गया और 3 दिसंबर को प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर सुबोध चौधरी का तबादला हुआ।

रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को भी सस्पेंड कर दिया गया। रेलवे जोनल मुख्यालय में यह कार्रवाई खलबली मचा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि साइको टेस्ट में फेल लोको पायलट को ट्रेन चलाने की अनुमति देने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई अब भी अपेक्षित है।

रेलवे बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि CRS की रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bilaspur-rail-accident-after-crs-report-transfer-of-drm-and/article-39747

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.