भोपाल में शोभायात्रा के दौरान चाकू से हमला, युवक की मौत: हथियारों की मौजूदगी पर उठे सवाल

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में रामजी की शोभायात्रा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नाच-गाने के बीच युवाओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि चाकू चल गया। इस हिंसक झड़प में 20 वर्षीय युवक युवराज बंशकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक रोहित सेन और संजू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शोभायात्रा के दौरान हुई

यह शोभायात्रा युवा हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित की गई थी, जो सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर माता मंदिर चौराहे तक निकाली जा रही थी। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे युवाओं में अचानक हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच कुछ लोगों ने हथियार निकालकर हमला कर दिया।

युवराज की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी युवराज बंशकार अपने परिजनों के साथ इन दिनों भोपाल में रह रहा था। हमले के तुरंत बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल संजू वर्मा और रोहित सेन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजनीतिक नेताओं ने पहुंचकर जताया दुख

घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

दिग्विजय सिंह ने एसीपी राकेश बघेल से स्पष्ट पूछा— “सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक रैलियों में हथियार नहीं होने चाहिए, फिर यह हमला कैसे हुआ?” उन्होंने कहा कि उनके पास वीडियो प्रमाण है, जिसमें रैली में कुछ लोग हथियार लेकर चलते दिख रहे हैं।

पुलिस का पक्ष: शोभायात्रा के बाद हुई झड़प

हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया का कहना है कि यह वारदात शोभायात्रा समाप्त होने के बाद की है। उन्होंने बताया कि हमला किसी पुराने विवाद के चलते हुआ हो सकता है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है। मृतक युवराज हाल ही में भोपाल अपने रिश्तेदारों के पास रहने आया था।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

घटना के संबंध में पुलिस ने इब्राहीमगंज निवासी पीयूष सोनी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और तलाश जारी है। पुलिस ने IPC की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में शोभायात्रा के दौरान चाकू से हमला, युवक की मौत: हथियारों की मौजूदगी पर उठे सवाल

Bhopal, MP

घटना शोभायात्रा के दौरान हुई

यह शोभायात्रा युवा हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित की गई थी, जो सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर माता मंदिर चौराहे तक निकाली जा रही थी। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे युवाओं में अचानक हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच कुछ लोगों ने हथियार निकालकर हमला कर दिया।

युवराज की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी युवराज बंशकार अपने परिजनों के साथ इन दिनों भोपाल में रह रहा था। हमले के तुरंत बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल संजू वर्मा और रोहित सेन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजनीतिक नेताओं ने पहुंचकर जताया दुख

घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

दिग्विजय सिंह ने एसीपी राकेश बघेल से स्पष्ट पूछा— “सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक रैलियों में हथियार नहीं होने चाहिए, फिर यह हमला कैसे हुआ?” उन्होंने कहा कि उनके पास वीडियो प्रमाण है, जिसमें रैली में कुछ लोग हथियार लेकर चलते दिख रहे हैं।

पुलिस का पक्ष: शोभायात्रा के बाद हुई झड़प

हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया का कहना है कि यह वारदात शोभायात्रा समाप्त होने के बाद की है। उन्होंने बताया कि हमला किसी पुराने विवाद के चलते हुआ हो सकता है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है। मृतक युवराज हाल ही में भोपाल अपने रिश्तेदारों के पास रहने आया था।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

घटना के संबंध में पुलिस ने इब्राहीमगंज निवासी पीयूष सोनी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और तलाश जारी है। पुलिस ने IPC की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-the-procession-in-bhopal-the-death-of-a-young/article-25261

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.