वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर, राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 31वीं बैठक संपन्न

भोपाल (म.प्र.)

On

मंत्रालय में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 31वीं बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीव संरक्षण, पर्यटन विस्तार और मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि सकारात्मक संकेत है, लेकिन इसके साथ जनजागरूकता और सतर्कता भी आवश्यक है।

पर्यटन और संरक्षण साथ-साथ

मुख्यमंत्री ने वन एवं पर्यटन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर वन्य जीव पर्यटन को नई दिशा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हाथियों की संख्या को देखते हुए हाथी-आधारित पर्यटन गतिविधियों पर भी विचार किया जाए।

स्कूल स्तर पर चल रहे ‘अनुभूति कार्यक्रम’ का विस्तार कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जंगल और वन्य जीवन से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को वन्य जीव प्रबंधन से जोड़कर अध्ययन और नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही गई।

राज्यों के बीच वन्य जीवों का आदान-प्रदान

बैठक में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश अन्य राज्यों को वन्य जीव उपलब्ध करा रहा है और बदले में विविध प्रजातियों को प्रदेश में लाया जा रहा है। इससे जैव विविधता समृद्ध होगी।

कूनो नेशनल पार्क, गांधी सागर अभयारण्य और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 846 कृष्ण मृग और 67 नीलगायों का सफल पुनर्स्थापन किया गया।

वन विहार नेशनल पार्क से 6 मगरमच्छों को ओंकारेश्वर क्षेत्र में छोड़ा गया। पेंच टाइगर रिजर्व से एक मादा बाघ को राम टाइगर रिजर्व भेजा गया।

असम से जंगली भैंसें, गैंडे और किंग कोबरा लाने तथा बदले में बाघ, मगरमच्छ और गौर भेजने की योजना पर भी चर्चा हुई। नामीबियाई मादा चीता ‘आशा’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

सर्पदंश और डॉग स्क्वॉड पर विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने सर्पदंश की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो लोगों को सांप पकड़ने और प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण देने की बात कही। साथ ही जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

डॉग स्क्वॉड में देशी नस्ल के कुत्तों को शामिल करने पर भी पहल करने को कहा गया।

वन क्षेत्र की धरोहरों का संरक्षण

वन क्षेत्रों में मौजूद पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए वन एवं पुरातत्व विभाग के संयुक्त प्रयास और कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव भी बैठक में रखा गया।

इसके अतिरिक्त बगदरा अभयारण्य, संजय टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व सहित विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों के विस्तार और अनुमतियों को स्वीकृति दी गई।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/emphasis-on-promoting-wildlife-tourism-31st-meeting-of-state-wildlife/article-46374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.